लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विव  : वि० [सं०] १. दो। २. दूसरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवक्ता (क्तृ)  : पुं० [सं० वि√वच् (बोलना)+तृच्] १. कहने या बतानेवाला। २. स्पष्ट बात करनेवाला। ३. ठीक या दुरुस्त करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवक्षा  : स्त्री० [सं० वि√वच् (कहना)+सन्, द्वित्व,+टाप्] १. कुछ कहने या बोलने की इच्छा। २. वह जो किसी के स्वभाव का अंश हो। ३. शब्द के अर्थ में होनेवाली विशिष्ट छाया जो उसका स्वाभाविक अंग होती है। ४. फल या परिणाम के रूप में या आनुषंगिक रूप से होनेवाली बात (इम्प्लिकेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवक्षित  : भू० कृ० [सं०] १. जो कहे जाने को हो। २. आर्थी छाया) जिसे शब्द व्यक्त कर रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवत्स  : वि० [सं० ब० स०] [स्त्री० विवत्सा] संतानहीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवदन  : पुं० [सं० वि√वद् (बोलना)+ल्युट-अन] [भू० कृ० विवदित] विवाद करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवदना  : अ० [सं० विवाद+हिं० नाप्रत्यय] विवाद अर्थात् तर्क-वितर्क या झगडा करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवदमान्  : वि० [सं०] विवाग या झगड़ा करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवदित  : वि० [सं०] जिसके संबंध में किसी प्रकार का विवाद हुआ हो (डिस्प्यूटेड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर  : पुं० [सं०] १. छिद्र। बिल। २. गर्त। गडढा। ३. दरार। ४. कन्दरा। गुफा। ५. किसी ठोस चीज के अन्दर होनेवाला खोखला स्थान (कैविटी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवरण  : पुं० [सं० वि√वृ (संवरण करना)+ल्युट-अन] १. स्पष्ट रूप से समझाने के लिए किसी घटना, बात आदि का विस्तारपूर्वक किया जानेवाला वर्णन या विवेचन। २. उक्त प्रकार से कहा हुआ वृत्तान्त या हाल। जैसे—किसी संस्था का वार्षिक विवरण, अधिवेशन या बैठक का कार्य-विवरण। ३. ग्रन्थ की टीका या व्याख्या। ४. किसी अधिकारी आदि के पूछने पर अपने कार्यों आदि के संबंध में बताई जानेवाली विस्तृत बातें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवरण-पत्र  : पुं० [सं०] १. वह पत्र जिसमें किसी प्रकार का विवरण लिखा हो। (रिपोर्ट)। २. ऐसा सूचीपत्र जिसमें सूचित की जानेवाली वस्तुओं का थोड़ा-बहुत विवरण भी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवरणिका  : स्त्री० [सं०] १. विवरण-पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवरना  : अ०=विवरना (सुलझाना)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स०=विवरना (सुलझाना)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवरणी  : स्त्री० [सं०] आय-व्यय आदि की स्थिति बतानेवाला वह लेखा जो प्रतिवेदन के रूप में कहीं उपस्थित किया जाने को हो (रिटर्न)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्जन  : पुं० [सं०] [भू० कृ० विवर्जित] १. त्याग करने की क्रिया। परित्याग। २. मनाही। निषेध। वर्जन। अनादर। ४. उपेक्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्जित  : भू० कृ० [सं० वि√वर्ज् (मना करना)+क्त] जिसका या जिसके सम्बन्ध में विवर्जन हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्ण  : वि० [सं०] १. जिसका कोई रंग न हो। रंगहीन। २. जिसका रंग बिगड़ गया हो। ३. कांति-हीन। ४. रंग-बिरंगा। ५. जो किसी वर्ण के अन्तर्गत न हो, अर्थात् जाति-च्युत। पुं० साहित्य में एक भाव जिसमें भय, मोह, क्रोध, लज्जा आदि के कारण नायक और नायिका के मुख का रंग बदल जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्णता  : स्त्री० [सं०] विवर्ण होने की अवस्था या भाव। वैवर्ण्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्त  : पुं० [सं०] १. घूमना। मुड़ना। २. लुढ़कना। ३. नाचना। ४. एक रूप या स्थिति छोड़कर दूसरे रूप या स्थिति में आना या होना। ५. वेदान्त का यह मत या सिद्धान्त कि सारी सृष्टि वास्तव में असत् या मिथ्या है, और उसका जो रूप हमें दिखाई देता है, वह भ्रम या माया के कारण ही है। ६. लोक व्यवहार में किसी वस्तु का कुछ विशिष्ट अवस्थाओं में या किसी कारण से मूल से भिन्न होना। जैसे—रस्सी का साँप प्रतीत होना या ब्रह्म का जगत् प्रतीत होना। ७. ढेर। राशि। ८. आकाश। ९. धोखा। भ्रम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्तक  : वि० [सं०] विवर्तन करनेवाला। चक्कर लगानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्तन  : पुं० [सं०] [भू० कृ० विवर्तित] १. किसी के चारों ओर घूमना। चक्कर लगाना। २. किसी ओर ढलकना या लुढ़कना। ३. भिन्न भिन्न अवस्थाओं में से होते हुए या उन्हें पार करते हुए आगे बढ़ना। विकसित होना। विकास। ४. नाचना। नृत्य। ५. अरविन्द दर्शन में, चेतना या क्रमशः उन्नत तथा जाग्रत होकर विश्व की सृष्टि और विकास करना। ‘निवर्तन’ का विपर्याय (इवोल्यूशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्तवाद  : पुं० [सं०] दार्शनिक क्षेत्र में, यह सिद्धान्त कि ब्रह्म ही सत्य है और यह जगत् उसके विवर्त या भ्रम के कारण कल्पित रूप है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्तवादी  : वि० [सं०] विवर्तवाद-सम्बन्धी। पुं० वह जो विवर्तवाद का अनुयायी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्तित  : भू० कृ० [सं० वि√वृत्त (उपस्थित रहना)+क्त] १. जिसकी विवर्तन हुआ हो या जो विवर्त के रूप में लाया गया हो। २. बदला हुआ। परिवर्तित। ३. घूमता या चक्कर खाता हुआ। ४. नाचता हुआ। ५. (अंग) जो मुड़क या मुड़ गया हो। ६. (अंग) जिसमें मोच आ गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्ती (र्तिन्)  : वि० [सं० वि√वृत्त (उपस्थित रहना)+णिनि]=विवर्तक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्द्धन  : पुं० [सं० वि√वृध् (बढ़ना)+णिच्+ल्युट-अन] [भू० कृ० विवर्द्धित] १. बढ़ाने या वृद्धि करने की क्रिया। २. बढ़ती। वृद्धि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्द्धिनी  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवश  : वि० [सं० वि√वश् (वश में करना)+अच्] [भाव० विवशता] १. जो स्वयं अपनी इच्छा के अनुसारन ही बल्कि दूसरों की इच्छा से अथवा परिस्थितियों के बंधन में पड़कर काम कर रहा हो। २. जिसका अपने पर वश न हो,बल्कि जो दूसरों के वश में हो। ३. जिसे कोई विशिष्ट काम करने के अतिरिक्त और कोई चारा न हो। ४. पराधीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवशता  : स्त्री० [सं० विवश+तल्+टाप्] १. विवश होने की अवस्था या भाव। लाचारी। २. वह कारण जिसके फलस्वरूप किसी को विवश होना पड़ता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवस  : वि०=विवश।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवसन  : वि० [स्त्री० विवसना]=विवस्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवस्त्र  : वि० [सं० ब० स०] [स्त्री० विवस्त्रा] जिसके पास वस्त्र न हो अथवा जिसने वस्त्र उतार दिये हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवस्वत्  : पुं० [सं०] १. सूर्य। २. सूर्य का सारथी। अरुण। ३. पन्द्रहवें प्रजापति का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवस्वान् (स्वत्)  : पुं० [सं० विवस्वत्] १. सूर्य। २. सूर्य का सारथी। अरुण। ३. अर्क। मदार वृक्ष। ४. वर्तमान मनु का नाम। ५. देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवाक  : पुं० [सं० वि√वच् (कहना)+घञ्] १. न्यायाधीश। २. मध्यस्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवाचन  : पुं० [सं० वि√वच् (कहना)+णिच्+ल्युट-अन] आपसी झगड़ों या पंच या पंचायतों के द्वारा होनेवाला विचार और निर्णय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवाद  : पुं० [सं०] १. किसी बात या वस्तु के सम्बन्ध में होनेवाला जबानी झगड़ा। कहा-सुनी। तकरार। २. किसी विषय में आपस में होनेवाला मतभेद। ३. ऐसी बात जिसके विषय में दो या अनेक विरोधी पक्ष हों और जिसकी सत्यता का निर्णय होने को हो। (डिस्प्यूट)। ४. न्यायालय में होनेवाला वाद। मुकदमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवादक  : वि० [सं० वि√वद् (कहना)+ण्वुल्-अक] विवाद करनेवाला। झगड़ालू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवादार्थी (थिन्)  : पुं० [सं० विवादार्थ+इनि, ब० स०] १. वादी। मुद्दई। २. मुकदमा लड़नेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवादास्पद  : वि० [सं० ष० त०] १. (विषय) जिसके सम्बन्ध में दो या अधिक पक्षों का विवाद चल रहा हो। २. प्रस्ताव, मत, विचार आदि जिसके संबंध में तर्क-वितर्क चल सकता हो। (काँन्ट्रोवर्सल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवादी (दिन्)  : वि० [सं० वि√वद् (कहना)+णिनि] १. विवाद करनेवाला। कहासुनी या झगड़ा करनेवाला। २. मुकदमा लड़नेवाला। पुं० संगीत में वह स्वर जिसका प्रयोग किसी राग में नियमित रूप से तो नहीं होता फिर भी कभी-कभी राग में कोमलता या सुन्दरता लाने के लिए जिसका व्यवहार किया जाता है। जैसे—भैरवी में साधारणतः तीव्र ऋषभ या तीव्र निषाद का प्रयोग नहीं होता फिर भी कभी-कभी कुछ लोग सुन्दरता लाने के लिए इसका प्रयोग कर लेते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवाद्य  : वि० [सं०] (विषय) जिस पर विवाद, बहस या तर्क-वितर्क होने को हो या हो सकता हो (डिबेटेबुल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवान  : पुं०=विमानो।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवास  : पुं० [सं०] १. घर-छोड़कर कहीं दूसरी जगह जाकर रहना। २. निर्वासन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवासन  : पुं० [सं० वि√वस् (निवास करना)+णिच्+ल्युट-अन] [भू० कृ० विवासित] १. निर्वासित करना। निर्वासन। २. दे० ‘विस्थापन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवास्य  : वि० [सं० वि√वस्+ण्यत्] (व्यक्ति) जो अपने निवास-स्थान से निकाल दिया जाने को हो या निकाला जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवाह  : पुं० [सं० वि√वह् (ढोना)+घञ्] १. हिन्दू धर्म में सोलह संस्कारों में से एक जिसमें वर तथा कन्या पति-पत्नी का धर्म स्वीकार करते हैं। विशेष—हिन्दू धर्म में आठ प्रकार के विवाह माने जाते है-ब्राह्म, दैव, आर्ष, प्राजापत्य, आसुर, गान्धर्व, राक्षस और पैशाच्य। ३. उक्त संस्कार के अवसर पर होनेवाला उत्सव या समारोह। ४. व्यापक अर्थ में वह उत्सव जिसमें पुरुष तथा स्त्री वैवाहिक बन्धन में बँधना स्वीकार करते हैं। ५. उक्त अवसर पर होनेवाला धार्मिक कृत्य। जैसे—विवाह पंडित जी करावेंगे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवाहना  : स०=ब्याहना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवाहला  : पुं० [सं० विवाह] विवाह के समय गाये जानेवाले गीत (राज०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवाह-विच्छेद  : पुं० [सं० ष० त०] वह अवस्था जिसमें पुरुष और स्त्री अपना वैवाहिक सम्बन्ध तोड़कर एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। तलाक (डाइवोर्स)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवाहा  : वि० कृ० [स्त्री० विवाही]=विवाहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवाहित  : भू० कृ० [सं० विवाह+इतच्] [स्त्री० विवाहिता] १. जिसका विवाह हो गया हो। ब्याहा हुआ। २. जिसके साथ विवाह किया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवाह्य  : वि० [सं० वि√वह (ढोना)+ण्यत्] १. जिसका विवाह होने को हो या होना उचित हो। २. जिसके साथ विवाह किया जा सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवि  : वि० [सं०] १. दो। २. दूसरा। द्वितीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विविक्त  : भू० कृ० [सं० वि√विच् (पृथक् होना)+क्त] [स्त्री० विविक्ता] १. पृथक् किया हुआ। २. बिखरा हुआ। अस्त-व्यस्त। ३. निर्जन। ४. पवित्र। जैसे—विविक्त स्त्री। पुं० त्यागी। २. संन्यासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विविक्ति  : स्त्री० [सं० वि√विच् (पृथक् करना)+क्तिन्] १. विवेक-पूर्वक काम करना। २. अलगाव। पार्थक्य। ३. विभाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विविध  : वि० [सं० ब० स०] १. अनेक या बहुत प्रकार का। भांति-भाँति का। जैसे—विविध विषयों पर होनेवाला भाषण। २. कई विभागों, मदों आदि का मिला-जुला। फुटकर (मिसलेनियस)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विविर  : पुं० [सं० वि√जृ (संवरण करना)+अञ्]=विवर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवीत  : पुं० [सं० वि√वी (गमन, व्याप्त होना आदि)+क्त] १. चारो ओर से घिरा हुआ स्थान। २. पशुओं के रहने का बाड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवुध  : पुं०=विबुध। विशेष—‘विवुध’ के यौ के लिए दे० ‘विबुध’ के यौ०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवृत्  : वि० [सं०] १. फैला हुआ। विस्तृत। २. खुला हुआ। (वर्ण) जिसका उच्चारण करते समय मुख-द्वार पूरा खुलता हो। पुं० व्याकरण में उच्चारण की वह अवस्था जिसमें मुख-द्वार पूरा खुलता हो। विशेष—नागरी वर्ण माला में ‘आ’ विवृत्त वर्ण (स्वर) है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवृत्ति  : स्त्री० [सं०] १. विवृत्ति होने की अवस्था या भाव। २. किसी को कही या लिखी हुई बात की अपनी बुद्धि से प्रसंगानुकूल अर्थ लगाना या स्थिर करना। निर्वचन। (इन्टरप्रिटेशन)। ३. भाषा विज्ञान का विवृत्त नामक प्रयत्न अथवा वह प्रयत्न करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवृत्ता  : स्त्री० [सं० विवृत्त+टाप्] योनि का एक रोग जिसमें उस पर मंडलाकार फुंसिया होती है और बहुत जलन होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवृतोक्ति  : स्त्री० [सं० ब० स०] साहित्य में एक प्रकार का अलंकार जिसमें श्लेष से छिपाया हुआ अर्थ कवि स्वयं अपने शब्दों द्वारा प्रकट कर देता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवृत्त  : वि० [सं०] १. घूमता हुआ या चक्कर खाता हुआ। २. चलता हुआ। ३. ऐंठा हुआ या मुड़ा हुआ। ४. खुला या खोला हुआ। ५. सामने आया या लाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवृत्ति  : स्त्री० [सं० वि√वृत्त (फैलाना आदि)+क्तिन्] १. विवृत होने की अवस्था या भाव। २. चक्कर खाना। घूमना ३. विस्तार। फैलाव। ४. विकास। ५. ग्रन्थ की टीका या व्याख्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवृद्ध  : वि० [सं०] [भाव० विवृद्धि] १. बहुत बढ़ा हुआ। २. पूरी तरह से विकसित। ३. प्रौढ़ अवस्था में पहुँचा हुआ। ४. शक्तिशाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवेक  : पुं० [सं०] [भाव० विवेकता] १. अन्तः करण की वह शक्ति जिसमें मनुष्य यह समझता हैं कि कौन-सा काम अच्छा है या बुरा, अथवा करने योग्य है या नहीं (कान्शेन्स) २. अच्छी बुद्धि या समझ। ३. सदविचार की योग्यता। ४. सत्यज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवेकवादी  : पुं० [सं०] वह जो यह कहता या मानता हो कि मनुष्य को वही काम करना चाहिए और वही बात माननी चाहिए जो उसका विवेक ठीक मानता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवेकवान्  : वि० [सं० विवेक+मनुण, म-व, नुम्] १. जिसे सत और असत् का ज्ञान हो। अच्छे बुरे की पहचाननेवाला। २. बुद्धिमान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवेकाधीन  : वि० [सं०] (विषय) जो किसी के विवेक पर आश्रित हो। (डिस्क्रीशनरी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवेकी (किन्)  : वि० [सं० विवेक+इनि] १. जिसे विवेक हो। भले-बुरे का ज्ञान रखनेवाला। विवेकशील। २. बुद्धिमान। ३. ज्ञानी। ४. न्यायाशील। पुं० न्यायाधीश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवेचक  : वि० [सं० वि√विच्+ण्वुल्-अक] विवेचन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवेचन  : पुं० [सं० वि√विच् (जाँच करना)+ल्युट-अन] १. किसी चीज या बात के सभी अंगों या पक्षों पर इस दृष्टि से विचार करना कि तथ्य या वास्तविकता का पता चले। यह देखना कि क्या समझना ठीक है और क्या ठीक नहीं है। सत् और असत् का विचार। २. तर्क-वितर्क। ३. मीमांसा। ४. अनुसंधान। ५. परीक्षण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवेचना  : स्त्री० [विवेचना+टाप्] १. विवेचन। २. विवेचन करने की योग्यता या शक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवेचनीय  : वि० [सं० वि√विच् (विचारना)+अनीयर्] जिसका विवेचन होने को हो या होना उचित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवेचित  : भू० कृ० [सं० वि√विच् (विवेचन करना)+क्त] जिसकी विवेचना की गई हो या हो चुकी हो। २. निश्चित या तै किया हुआ। निर्णीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवेच्य  : वि० [सं०] विवेचनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विव्वोक  : पुं० [सं० वि√वा (गमन करना)+आदि,+कु, विवु-ओक, ष० त०] साहित्य-शास्त्र के अनुसार एक हाव जिसमें स्त्रियाँ संयोग के समय प्रिय का अनादर करती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ