लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विलोम  : वि० [सं०] १. जिसे बाल न हो। लोम-रहित। २. सामान्य या स्वाभाविक स्थिति के विपरीत स्थिति में होनेवाला। ३. सामान्य क्रम से न होकर विपरीत क्रम से होनेवाला। ४. जो सामान्य रीति प्रथा आदि के विचार से नहीं, बल्कि उसके विपरीत हुआ हो। जैसे— विलोम विवाह। ५. क्रम के विचार से ऊपर से नीचे की ओर जानेवाला। जैसे—विलोम स्वर साधन। पुं० १. साँप। २. कुत्ता। ३. रहट। ४. एक वरुण। ५. संगीत में स्वरों का अवरोहात्मक साधन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलोमक  : वि० [सं० विलोम+कन्] १. उलटे या विपरीत क्रम से चलने या होनेवाला। २. (औषध या पदार्थ) जिसके प्रयोग से शरीर के बाल, विशेषतः फालतू बाल झड़ जाते हों ( डेपिलेटरी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलोम-जात  : वि० [सं०] १. (बच्चा) जो उलटा जन्मा हो। २. जिसकी माता का वर्ण उसके पिता के वर्ण की अपेक्षा ऊँचा हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलोमतः  : अव्य, [सं०] १. विलोम अर्थात् उलटे प्रकार या रूप से चलकर। विपरीत दिशा या रूप में। (कॉन्वर्सली)। २. दे० ‘प्रतिक्रमात्’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलोमन  : पुं० [सं०] [भू० कृ० विलोमित] १. विलोम अर्थात् उलटे क्रम से चलाना, रखना या लगाना। २. नाटकों में मुख-सन्धि का एक अंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलोमवर्ण  : वि० [सं०] (व्यक्ति) जिसकी माता का वर्ण पिता के वर्ण की अपेक्षा ऊँचा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलोमा (मन्)  : वि० [सं० ब० स०] १. केश-रहित। २. उलटी और मुड़ा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ