लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विदु  : पुं० [सं०√विद् (जानना)+कु] १. हाथी के मस्तक पर का वह गहरा अंश जो दोनों कुंभों के बीच में पड़ता है। २. घोड़े के कान के बीच का भाग। वि० बुद्धिमान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विदुख  : पुं० [स्त्री० विदुखी]=विदुष (विद्वान्)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विदुत्तम  : पुं० [सं० ष० त०] १. वह जो सब बातें जानता हो। २. विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विदुर  : पुं० [सं०√विद् (जानना)+कुरच्] १. वह जो जानकार हो। २. ज्ञानवान्। ज्ञानी। ३. पंडित। पुं० १. अम्बिका के गर्भ से उत्पन्न व्यास के पुत्र जो धृतराष्ट्र और पांडु के भाई थे। २. एक प्राचीन पर्वत। विदूर। पुं०=वैदूर्य (मणि)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विदुल  : पुं० [सं० वि√दुल् (झूलना)+क√विद् (जानना)+कुलच्] १. बेंत। २. जलबेंत। ३. अमलबेंत। ४. बोल नामक गन्ध द्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विदुला  : स्त्री० [सं० विदुल+टाप्] १. सातला नाम का थूहर। २. विट् खदिर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विदुष  : पुं० [सं०√विद् (जानना)+क्वसु, व-उ] [स्त्री० विदुषी] विद्वान। पंडित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विदुषी  : स्त्री० [सं० विदुष+ङीष्] विद्वान स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ