लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विज्ञ  : वि० [सं० वि√ज्ञा (जानना)+क] [भाव० विज्ञता] (व्यक्ति) जिसकी जानकारी बहुत अधिक हो। २. विशेषतः विषय का बहुत बड़ा जानकार। ३. समझदार और पढा लिखा। व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञता  : स्त्री० [सं० विज्ञ+तल्+टाप्] विज्ञ होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञत्व  : पुं० [सं० विज्ञ+त्व]=विज्ञता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञप्त  : भू० कृ० [सं० वि√ज्ञप्तृ (जानना)+क्त] १. जिसकी जानकारी दूसरों को करा दी गई हो। २. विज्ञप्ति के रूप में निकाला या प्रकाशित किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञप्ति  : स्त्री० [सं० वि√ज्ञप्तृ+क्तिन्] १. जतलाने या सूचित करने की क्रिया। २. इश्तहार। विज्ञापन। ३. आज-कल किसी अधिकारी या उसके कार्यालय की ओर से निकलने वाली ऐसी सूचना जिसमें किसी बात या विषय का स्पष्टीकरण हो (कम्यूनीक)। ४. दे० ‘बुलेटिन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञात  : वि० [सं० वि√ज्ञा+क्त] १. जाना या समझा हुआ। २. प्रसिद्ध। मशहूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञातव्य  : वि० [सं० वि√ज्ञा+तव्य] जानने या समझने के योग्य। (बात या विषय)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञाता (तृ)  : पुं० [सं० वि√ज्ञा+तृच्] विज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञाति  : स्त्री० [सं० वि√ज्ञा+क्तिन्] १. ज्ञान। समझ। २. जानकारी। ३. गम नामक देवयोनि। ४. पुराणानुसार एक कल्प का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञान  : पुं० [सं० वि√ज्ञा+ल्युट-अन] १. ज्ञान। जानकारी। २. बुद्धि विशेषतः निश्चयात्मिका बुद्धि। ३. अच्छी तरह काम करने की योग्यता। दक्षता। ४. सांसारिक कार्यो, बातों और व्यवहारों का अच्छा अनुभव तथा ठीक और पूरा ज्ञान। ५. आविष्कृत सत्यों तथा प्राकृतिक नियमों पर आधारित क्रमबद्ध तथा व्यवस्थित ज्ञान। ६. विशेषतः भौतिक जगत् से संबंधित उक्त प्रकार का ज्ञान। ७. दार्शनिक तथा धार्मिक क्षेत्रों में अविद्या या माया नाम की वृत्ति। ८. बौद्धों के अनुसार आत्मा के स्वरूप का ज्ञान। आत्मा का अनुभव। ९. आत्मा। १॰. ब्रह्म। ११. मोक्ष। १२. आकाश। १३. कर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञान-कोश  : पुं० [सं० मध्यम० स०] १. वेदान्त के अनुसार ज्ञानेन्द्रियाँ और बुद्धि। २. विज्ञान-मय कोश जो आत्मा को परिवृत्त करने वाला पहला आवरण या कोश कहा गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानता  : स्त्री० [सं० विज्ञान+तल्+टाप्] विज्ञान का धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञान-पाद  : पुं० [सं०] वेदव्यास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानमय कोष  : पुं० [सं०] =विज्ञान-कोश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानवाद  : पुं० [सं०] [वि० विज्ञानवादी] बौद्ध महायान का एक दार्शनिक सिद्धान्त जिसमें यह माना जाता है कि संसार के समस्त पदार्थ असत्य होने पर भी विज्ञान या चित् की दृष्टि से सत्य ही है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानवादी  : वि० [सं०] विज्ञानवाद संबंधी। पुं० विज्ञानवाद का अनुयायी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानिक  : वि० [सं० विज्ञान+ठन्-इक] १. जिसे ज्ञान हो। २. विज्ञ। ३. दे० ‘वैज्ञानिक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानिता  : स्त्री० [सं० विज्ञानि+तल्+टाप्] विज्ञानी का धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानी (निन्)  : पुं० [सं० विज्ञान+इनि] १. ज्ञानी। २. वैज्ञानिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानीय  : वि० [सं० वि√ज्ञा+अनीयर्] विज्ञान-संबंधी। वैज्ञानिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञापक  : वि० [सं०] दूसरों की जानकारी करनेवाला। पुं० समाचार पत्रों आदि में विज्ञापन छपानेवाला। विज्ञापन-दाता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञापन  : पुं० [सं० वि√ज्ञा+णिच्+युक्-अन] १. सब लोगों को कोई बात जतलाने या बतलाने की क्रिया या भाव। जानकारी कराना। सूचित करना। २. पत्रों आदि में लोगों की जानकारी के लिए विशेष रूप से छपवाई जानेवाली बात या सूचना। ३. उक्त उद्देश्य से बाँटा जानेवाला सूचना-पत्र। ४. प्रचार तथा बिक्री के उद्देश्य से किसी वस्तु के संबंध में सामयिक पत्रों में प्रकाशित कराई जानेवाली सूचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञापना  : स्त्री० [सं० विज्ञापन+टाप्] विज्ञप्त करना। जतलाना। बतलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञापनीय  : वि० [सं० वि√ज्ञप् (जानना)+णिच्+अनीयर] (बात या विषय) जो दूसरों को सार्वजनिक रूप में बताये जाने के योग्य हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञापित  : भू० कृ० [सं० वि√ज्ञप्+णिच्+क्त] १. जो बतलाया जा चुका हो। जिसकी सूचना दी जा चुकी हो। २. जिसके विषय में विज्ञापन प्रकाशित हो चुका हो। ३. जिसकी सूचना दी गई हो (नोटिफ़ायड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञापित-क्षेत्र  : पुं० [सं०] स्थानिक स्वशासन और प्रबंध के लिए नियत किया हुआ छोटा क्षेत्र। (नोटिफ़ायड एरिया)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञापी  : वि० [सं० विज्ञापित्]=विज्ञापक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञाप्ति  : स्त्री० [सं० वि√ज्ञा (जानना)+णिच्, पुक्,+क्तिन्]=विज्ञप्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञाप्य  : वि० [सं० वि√ज्ञप्+ण्यत्]=विज्ञापनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञेय  : वि० [सं० वि√ज्ञा+यत्] (बात या विषय) जो जानने या समझने के योग्य हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ