लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विजन  : वि० [ब० स०] १. जनहीन। २. एकांत। पुं०=व्यजन। (पंखा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजनन  : पुं० [सं०] [भू० कृ० विजनित] १. संतान को जन्म देना। जनन। प्रसव। २. प्रयोग-शालाओं आदि में वैज्ञानिक प्रक्रियाओं की सहायता से स्त्री-पुरुष के संयोग के बिना संतान उत्पन्न करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजना  : पुं० [सं० विजन] [स्त्री० अल्पा० विजनी] पंखा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजन्मा (न्मन्)  : पुं० [सं० ब० स०] १. किसी स्त्री का उसके उपपति या जार से उत्पन्न पुत्र। जारज सन्तान। २. एक प्राचीन वर्ण-संकर जाति। ३. वह जो जाति से च्युत कर दिया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजन्या  : वि० [सं० विजन+यत्-टाप्] गर्भवती (स्त्री)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ