लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वामन  : वि० [सं०] [स्त्री० वामनी] १. छोटे कद या डील का। ठिंगना। २. नाटा। बौना। खर्च। ३. ह्रस्व। पुं० १. विष्णु। २. विष्णु का पाँचवाँ अवतार जो अदिति के गर्भ से हुआ था, और जिसमें उन्होंने बौने का रूप धारण करके राजा बलि को छलकर उससे सारी पृथ्वी दान रूप में ले ली थी। ३. अठारह पुराणों में से एक। ४. शिव। ५. एक दिग्गज का नाम। ६. छोटे डील का या बौना घोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वामन-द्वादशी  : स्त्री० [सं० ष० त] भाद्रपद शुक्ला द्वादशी जिस दिन व्रत करके वामन अवतार की पूजा करने का विधान है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वामनिका  : स्त्री० [सं० वामन+कन्+टाप्+इत्व] स्कंद की अनुचरी एक मातृका। २. बौनी या ठिंगनी स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वामनी  : स्त्री० [सं० वामन+ङीष्] एक प्रकार का योनि रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ