लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वानर  : पुं० [सं०] १. ऐसा प्राणी जो पूरी तरह से तो नर या मनुष्य न हो, फिर भी उससे बहुत कुछ मिलता-जुलता हो। जैसे—गोरिल्ला, चिम्पांजी आदि। २. बन्दर। ३. दोहे का एक लघु भेद जिसके प्रत्येक चरण में १॰ गुरु और २८ लघु होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वानर-युद्ध  : पुं० [सं०] दे० ‘छापामार लड़ाई’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वानर-सेना  : स्त्री० [सं०] छोटे-छोटे बच्चों का दल जो कोई विशिष्ट कार्य करने के लिए नियुक्त हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वानरी  : वि० [सं०] १. वानर-सम्बन्धी। बन्दर का। २. वानर या बन्दर की तरह का। जैसे—वानरी तप। स्त्री० १. बन्दर की मादा। बँदरिया। २. केंवाच। कौंछ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वानरी तप  : पुं० [सं०] एक प्रकार का तप या तपस्या जो बन्दरों की तरह बराबर वृक्षों पर ही रहकर और उनके पत्ते, फल आदि खाकर की जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ