लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वस्ति  : स्त्री० [सं०] १. नाभि के नीचे का भाग। पेडू। २. मूत्राशय। (यूरिनरी ब्लैडर)। ३. पिचकारी। ४. दे० ‘वस्ति कर्म’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वस्तिकर्म  : पुं० [सं०] १. लिगेंद्रिय, गुदेंन्द्रिय आदि मार्गों में पिचकारी देने की क्रिया। (वैद्यक) २. आज-कल आँते साफ करने के लिए या रेचन के उद्देश्य से गुदा-मार्ग से जल ऊपर चढ़ाने की क्रिया (एनिमा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वस्तिकुंडलिका  : स्त्री० [सं०] वैद्यक के अनुसार एक प्रकार का रोग जिसमें मूत्राशय में गाँठ सी पड़ जाती है, उसमें पीड़ा तथा जलन होती है और पेशाब कठिनता से उतरती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वस्तिवात  : पुं० [सं०] एक प्रकार का मूत्र रोग जिसमें वायु बिगड़कर वस्ति (पेड़) में मूत्र को रोक देती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वस्तिशोधन  : पुं० [सं०] १. मदन वृक्ष। मैनफल का पेड़। २. मैनफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ