लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वसुंधरा  : स्त्री० [सं० वसु√धा (धारण करना)+खच्,मुम्] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसु  : वि० [सं०] १. जो सबमें निवास करता हो। २. जिसमें सबका निवास हो। पुं० १. सूर्य। २. विष्णु। ३. शिव। ४. कुबेर। ५. धन-सम्पत्ति। जैसे– सोना-चाँदी, रत्न आदि। ६. किरण। रश्मि। ७. साधु-पुरुष। सज्जन। ८. जल। पानी। ९. तालाब। सरोवर। १॰. अग्नि। ११. पेड़। वृक्ष। १२. पीली मूँग। १३. मौलसिरी। १४. अगस्त का पेड़। १५. जोते जानेवाले घोड़े,बैल आदि की जोत। १६. देवताओं का एक गुण जिसके अन्तर्गत आठ देवता है। १७. उक्त के आधार पर आठ की संख्या का वाचक शब्द। १८. छप्पय के हो सकनेवाले भेदों में से ६९वाँ भेद। स्त्री० [सं०] १. दीप्ति। चमक। २. वृद्धि नामक ओषधि ३. दक्ष प्रजापति की एक कन्या जो धर्म को ब्याही थी, और जिसके द्रोण आदि आठ वसुओं का जन्म हुआ था। ४. अमरावती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुक  : पुं० [सं०√वसु+क या वसु+कन्] १. साँभर नमक। २. पांशु लवण। ३. बथुआ नाम का साग। ४. काला अगर। ५. आक। मदार। ६. मौलसिरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुकरी  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुकर्ण  : पुं० [सं० ब० स०] एक मंत्र-द्रष्टा ऋषि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुकला  : स्त्री० [सं०] एक मंत्र द्रष्टा ऋषि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुकला  : स्त्री० [सं०] एक प्रकार का वर्णवृत्त जिसे ‘तारक’ भी कहते हैं। दे० ‘तारक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुद  : पुं० [सं० वसु√दा (देना)+क] १. कुबेर। २. विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुदा  : स्त्री० [सं० वसुद+टाप्] स्कंद की एक मातृका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुदेव  : पुं० [सं०] मथुरा के राजा कंस के बहनोई जो श्रीकृष्ण के पिता थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुदेवत  : पुं० [सं० ब० स०] धनिष्ठा नक्षत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुदेव्या  : स्त्री० [सं० वसुदेव+यत्+टाप्] धनिष्ठा नक्षत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुद्रुम  : पुं० [सं० मध्यम स०] गूलर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुधर्मिका  : स्त्री० [सं० ब० स०] १. स्फटिक। बिल्लोर। २. संगमरमर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुधा  : स्त्री० [सं० वसु√धा (धारण करना)+क+टाप्] पृथ्वी। वि० धन देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुधाधर  : पुं० [सं०] १. पर्वत। २. विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुधान  : पुं० [सं० वसु√धा (धारण करना)+ल्युट-अन] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुधारा  : स्त्री० [सं० वसुधार+टाप्] १. एक शक्ति (जैन) २. बौद्धों की एक देवी। ३. अलका पुरी। ४. एक प्राचीन नदी। ५. नांदीसुख श्राद्ध के अन्तर्गत एक कृत्य जिसमें घी की सात धारें दी जाती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुन  : पुं० [सं० वसु√नी (ढोना)+ड०] यज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुनीत  : पुं० [सं० तृ० त०] ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुनीथ  : पुं० [सं० ब० स०] अग्नि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुनेत्र  : पुं० [सं० ब० स] बौद्धों के अनुसार ब्रह्मा का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुपति  : पुं० [सं०] श्रीकृष्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुपाल  : पुं० [सं० वसु√पाल् (पालन करना)+अच्] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुप्रद  : पुं० [सं०] १. शिव। २. कुबेर। २. स्कंद का एक अनुचर। वि० धन देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुप्रभा  : स्त्री० [सं० ब० स०] १. अग्नि की एक जिह्वा। २. कुबेर का राजनगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुवंध  : पुं० [सं०] महायानी शाखा के एक बौद्ध जिनकी रचनाओं के चीनी अनुवाद अब भी प्राप्य है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुभ  : पुं० [सं०] धनिष्ठा नक्षत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुमती  : स्त्री० [सं०] १. पृथ्वी। २. एक प्रकार का वर्ण, वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में तगण और रगण होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुमना  : पुं० [सं० ब० स०] १. अग्नि। २. शिव। ३. पुराणानुसार एक मंत्र-द्रष्टा ऋषि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुमान  : पुं० [सं०] पुराणानुसार उत्तर दिशा का एक पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुमित्र  : पुं० [सं० ब० स०] महायानी शाखा के एक बौद्ध आचार्य जो काश्मीर के पश्चिम अश्मापरांत देश के निवासी कहे गये है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुरुचि  : पुं० [सं० वसु√रुच् (प्रकाश करना)+क्विप्] एक प्रकार का देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुरूप  : पुं० [सं० ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुल  : पुं० [सं० वसु√ला (लेना)+क] देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुवन  : पुं० [सं० ष० त०] ईशान कोण में स्थित एक प्राचीन देश। (बृहत्संहिता)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुविद्  : पुं० [सं० वसु√विद् (प्राप्त होना)+क्विप्] अग्नि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुश्री  : स्त्री० [सं० ब० स०] स्कंद की अनुचरी एक मातृका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुश्रेष्ठ  : पुं० [सं०] श्रीकृष्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुषेण  : पुं० [सं० ब० स०] १. कर्ण २. विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुसारा  : स्त्री० [सं० ष० त०] अलका (नगरी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुस्थली  : स्त्री० [सं० ब० स०] अलका (नगरी)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसुह  : स्त्री० [सं० वसुधा] १. पृथ्वी। २. जगह। स्थान।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ