लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वर्ष  : पुं० [सं०√वृष् (सींचना)+अच्] १. वर्षा। वृष्टि। २. बादल। मेघ। ३. काल का एक प्रसिद्ध मान जिसमें दो अयन और बारह महीने होते हैं। उतना समय जितने में सब ऋतुओं की एक आवृत्ति हो जाती है। संवत्सर। साल। बरस। ४. काल गणना में उतना समय जितने में कोई विशिष्ट चक्र पूरा होता हो। जैसे—चांद्र वर्ष, नाक्षत्र वर्ष, वित्त वर्ष। ५. पुराणानुसार पृथ्वी का ऐसा विभाग जिसमें सात द्वीप हो। ६. किसी द्वीर का कोई प्रधान भाग या विभाग। जैसे—इलावर्ष, भारतवर्ष। ७. किसी मास की निश्चित तिथि से लेकर पुनः उसी मास की आनेवाली तिथि के बीच का समय। जैसे—एक वर्ष उन्हें यहाँ आये आज हुआ है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षक  : वि० [सं०√ वृर्ष+ण्वुल्–अक] १. वर्षा करनेवाला। २. ऊपर से फेंकने या गिरानेवाला। जैसे—वम-वर्षक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षकर  : पुं० [सं० वर्ष√कृ (करना)+ट] मेघ। बादल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षकरी  : स्त्री० [सं० वर्षकर+ङीष्] झिल्ली। झींगुर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षकाम  : वि० [सं० वर्ष√कम् (चाहना)+णिड़्+अच्] जिसे वर्षा की कामना हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षकामेष्टि  : पुं० [सं० ष० त०] एक यज्ञ जो वर्षा कराने के उद्देश्य से किया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ष-कोष  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. दैवज्ञ। ज्योतिषी। २. उड़द। माष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षगाँठ  : स्त्री०=बरस-गाँठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षघ्न  : पुं० [सं० वर्ष√हन् (मारना)+टक्, कुत्व] १. पवन। वायु। २. अन्तःपुर का नपुंसक रक्षक। खोजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षण  : पुं० [सं०√वृष (बरसना)+ल्युट्–अन] १. बरसना। २. वर्षा। ३. वर्षोपल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ष-धर  : पुं० [सं० ष० त०] १. बादल। २. पहाड़। ३. वर्ष का शासक। ४. अन्तःपुर का रक्षक। खोजा। ५. पृथ्वी को वर्षों से विभक्त करने वाले पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षप, वर्ष-पति  : पुं० [सं० वर्ष√पा (रक्षा)+क; वर्ष-पति, ष० त०] वर्ष अर्थात् साल का अधिपति ग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ष-पुस्तिका  : स्त्री० [सं०] दे० ‘वर्ष-बोध’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ष-फल  : पुं० [सं० ष० त०] १. फलित ज्योतिष में जातक के अनुसार वह कुंडली जिससे किसी के वर्ष भर के ग्रहों के शुभाशुभ फलों का विवरण जाना जाता है। क्रि० प्र०—निकालना। २. उक्त के आधार पर साल भर के शुभाशुभ फलों का लिखित विचार। क्रि० प्र०—बनाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ष-बोध  : पुं० [सं० ष० त०] प्रति वर्ष पुस्तक के रूप में प्रकाशित होनेवाला कोई ऐसा विवरण जिसमें किसी देश, वर्ष, समाज आदि से संबंध रखनेवाले कार्यों, घटनाओं आदि की सभी मुख्य और जानने योग्य बातों का संग्रह रहता है। अब्द-कोश (ईयर-बुक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षांक  : पुं० [सं० वर्ष-अंक, ष० त०] संख्या क्रम से किसी संवत् या सन् के निश्चित किये हुए नाम जो अंकों के रूप में होते हैं। दिनांक की तरह। जैसे—वर्षांक १९६१, १९६२।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षांबु  : पुं० [सं० वर्षा-अंबु, ष० त०] वर्षा का जल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षांश  : पुं० [सं० वर्ष-अंश, ष० त०] महीना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षा  : स्त्री० [सं०√वर्ष+अ+टाप्] १. आकाश के मेघों से पानी बरसना। वृष्टि। २. किसी चीज का बहुत अधिक मात्रा में ऊपर से आना या गिरना। जैसे—गोलियों या फूलों की वर्षा। ३. किसी बात का लगातार चलता रहनेवाला क्रम। जैसे—गोलियों की वर्षा। ४. [वर्ष+अच्+टाप्] वह ऋतु जिसमें प्रायः बरसता रहता है। बरसात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षागम  : पुं० [सं० वर्षा-आगम, ष० त०] १. वर्षा ऋतु का आगमन। २. नये वर्ष का आगमन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षाधिय  : पुं० [सं० वर्ष-अधिप, ष० त०] फलित ज्योतिष के अनुसार वह ग्रह जो संवत्सर या वर्ष का अधिपति हो। वर्षपति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षानुवर्षी (षिन्)  : वि० [सं० वर्ष-अनुवर्ष, ष० त०+इनि] १. प्रति वर्ष होनेवाला। २. जो बराबर कई वर्षों तक निरंतर चलता रहे या बना रहे। ३. (वनस्पति या वृक्ष) जो एक बार उग आने पर अनके वर्षों तक बराबर बना रहे। बहुवर्षी। (पेरीनियल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षा-प्रभंजन  : पुं० [सं० मध्य० स०] ऐसी आँधी जिसके साथ पानी भी बरसे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षा-बीज  : पुं० [सं० ष० त०] १. मेघ। बादल। औला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षाभू  : पुं० [सं० वर्षा√भू (होना)+क्विप्] १. भेक। दादुर। मेढ़क। २. इन्द्रगोप या ग्वालिन नाम का कीड़ा। ३. रक्त पुनर्नवा। ४. कीड़े-मकोड़े। वि० वर्षा में या वर्षा से उत्पन्न होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षा-मंगल  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. वर्षा का अभाव होने या सूखा पड़ने पर मेघों का वरुण से वर्षा के लिए प्रार्थना करना। २. इस प्रार्थना से संबंध रखनेवाला उत्सव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षा-मापक  : पुं० [सं० ष० त०] वह बोतल अथवा नल जिसमें वर्षा का पानी आप से आप भरता रहता है, और जिसपर लगे चिह्नों से जाना जाता है कि कितना पानी बरसा। (रेन-गेज)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षाशन  : पुं० [सं० वर्ष-अशन, मध्य० स०] वर्ष भर के लिए दिया जानेवाला अन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षाहिक  : पुं० [सं० वर्षा-आहक, मध्य० स०] एक प्रकार का बरसाती साँप जिसमें विष नहीं होता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षित  : भू० कृ० [सं०√वृष्+णिच्+क्त] १. बरसाया हुआ। २. ऊपर से गिराया या फेंका हुआ। पुं० वर्षा। वृष्टि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षी (र्षिन्)  : वि० [सं० (पूर्वपद के रहने पर)√वृष+णिनि] [स्त्री० वर्षिणी] वर्षा करनेवाला। (यौ० के अंत में) जैसे—अमृत-वर्षी। स्त्री०=बरसी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षीय  : वि० [सं० वर्ष+छ–ईय] [स्त्री० वर्षीया] १. वर्ष या साल से संबंध रखनेवाला। २. गिनती के विचार से, वर्षों का। जैसे—पंच-वर्षीय। दसवर्षीय बालक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षुक  : वि० [सं०√वृष्+उकञ्] वर्षा करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षेश  : पुं० [सं० वर्ष+ईश, ष० त०] वर्षाधिप। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षोपल  : पुं० [सं० वर्ष-उपल, ष० त०] ओला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ष्म (र्ष्मन्)  : पुं० [सं०√वृष्+मनिन्] १. शरीर। २. प्रमाण। ३. चरम सीमा। इयत्ता। ४. नदियों आदि का बाँध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ