लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वर्द्ध  : पुं० [सं० √वर्ध (काटना, पूरा करना आदि)+णिच्+अच्] १. काटने, चीरने या तराशने की क्रिया। २. पूरा करना। पूर्ति। ३. भारंगी। ४. सीसा नामक धातु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्द्धक  : वि० [सं०√वृध् (बढ़ाना)+णिच्+प्वुल्–अक] १. वृद्धि करनेवाला। २. [√वर्ध्+ण्वुल]–अक] काटने, छीलने या तराश करनेवाला। पुं० [सं०√वर्ध् (काटना)+अच, वर्ध√कष् (हिंसा)+डि] दे० ‘वर्द्धकी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्द्धकी (किन्)  : पुं० [सं०√वर्ध्+अच्+कन्+इनि] बढ़ई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्द्धन  : वि० [सं० √वृध्+णिच्+ल्यु–अन] वृद्धि करनेवाला। जैसे—आनंदवर्धन। पुं० [√वृध्+णिच्+ल्युट—अन] १. वृद्धि करने या होने की अवस्था, क्रिया या भाव। २. वृद्धि। बढ़ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्द्धनी  : स्त्री० [सं० वर्द्धन+ङीप] १. झाड़ू। २. संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्द्धमान्  : वि० [सं० √वृध्+शानच्, मुक आगम] १. जो बढ़ रहा हो या बढ़ता जा रहा हो। बढ़ता हुआ। २. जिसकी या जिसमें बढ़ने की प्रवृत्ति हो। वर्द्धनशील। पुं० १. महावीर स्वामी। जैनियों के २४वें तीर्थंकर। २. बंगाल का आधुनिक बर्दवान नगर। ३. मिट्टी का प्याला या कसोरा। ४. एक वृत्त जिसके पहले चरण में १४. दूसरे में १३. तीसरे में १८ और चौथे में १५ वर्ण होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्द्धयिता  : वि० [सं०√वृध् (बढ़ना)+णिच्+तृच्] [स्त्री० वर्द्धयित्री] बढ़ानेवाला। वर्द्धक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्द्धापन  : पुं० [सं०√वर्ध् (काटना)+णिच्, आपुक्+ल्युट्–अन] १. जनमे हुए शिशु की नाल काटना। २. उन्नति। ३. वृद्धि आदि की कामना से किया जानेवाला धार्मिक कृत्य। ४. महाराष्ट्र में प्रचलित अभ्यंग आदि कृत्य जो किसी की जन्मतिथि पर उसकी उन्नति, दीर्घायु आदि के उद्देश्य से किये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्द्धित  : भू० कृ० [सं०√वृध्+णिच्+क्त] १. जिसका वर्द्धन या वृद्धि हुई हो। २. कटा या काटा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्द्धिष्णु  : वि० [सं०√वृध्+इष्णुच्] बढ़ता रहनेवाला। वृद्धिशील।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्द्ध  : पुं० [सं०√वृध+रन्] चमड़ा। चमड़े का तसमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्द्धिका  : स्त्री० [सं० वर्द्धी+कन्–टाप् ह्रस्व] दे० ‘वर्द्धी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्द्धीका  : स्त्री० [सं० वर्द्ध+ङीष्] १. चमड़े की पेटी। वर्द्धी। २. गले में और छाती पर पहनने का बद्धी नाम का गहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ