लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वर्ण  : पुं० [सं०√वर्ण) रंगना आदि)+ण्यत्+घञ्] १. पदार्थों के लाल, पीले हरे आदि भेदों का वाचक शब्द। रंग। (देखें)। २. वह पदार्थ जिसमें चीजें रंगी जाती हों। रंग। ३. शरीर के रंग के आधार पर किया जानेवाला जातियों, मनुष्यों आदि का विभाग। जैसे–मनुष्यों की कृष्णवर्ण, गौरवर्ण, पीतवर्ण आदि कई जातियाँ है। ४. भारतीय हिन्दुओं में स्मृतियों में कही हुई दो प्रकार की सामाजिक व्यवस्थाओं में वह जिसके अनुसार गुण, कर्म और स्वभाव के विचार से सारा समाज, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र नामक चार वर्गों में विभक्त है। दूसरी व्यवस्था ‘आश्रम व्यवस्था’ कहलाती है। ५. पदार्थों के निश्चित किए हुए भेद, वर्ण या विभाग। जैसे–स-वर्ण अक्षरों की योजना। ६. भाषाविज्ञान तथा व्याकरण में लघुतम ध्वनि इकाई। ६. उक्त का सूचक चिन्ह। अक्षर। ७. संगीत में मृदंग का एक प्रकार का ताल जिसके ये चार भेद कहे गये हैं। पाट, विधिपाट, कूटपाट और खंडपाट। ९. आकृति या रूप। १॰. चित्र। तसवीर। ११. प्रकार। भेद। १२. गुण। १३. कीर्ति। यश। १४. बड़ाई। स्तुति। १५. सोना स्वर्ण। १६. अंगराग। १७. केसर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णक  : पुं० [सं०√वर्ण+णिच्+ण्वुल-अक] १. वह तत्व या पदार्थ जिससे रँगाई के काम के लिए रंग बनते हों। रंग (पिगमेन्ट) २. अंगराग। ३. देवताओं को चढ़ाने के लिए पिसी हुई हल्दी आदि ऐपन। ४. अभिनय करनेवालों के पहनने के कपड़े का परिधान। ५. दाढ़ी-मूँछ या सिर के बाल रंगने की दवा या मसाला। ६. चित्रकार। ७. चन्दन। ८. चरण। पैर। ९. मंडल। १॰. हरताल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-क्रम  : पुं० [सं०] १. वर्णमाला के अक्षरों का क्रम। जैसे– वर्णक्रम से सूची बनाना। २. किसी वस्तु की वह आकृति जो उसे देखने के बाद आँख बन्द कर लेने पर भी कुछ देर तक दिखाई देती है। ३. प्रकाश में के रंग जो विशिष्ट प्रक्रिया से विश्लेषित किये जाते हैं। (स्पेक्ट्रम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-खंड-मेरु  : पुं० [ष० त०] छंद शास्त्र में वह क्रिया जिससे बिना मेरु बनाए ही वृत्त का काम निकल जाता है, यह पता चल जाता है कि इतने वर्णों के कितने वृत्त हो सकते हैं और प्रत्येक वृत्त में कितने गुरु और कितने लघु होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-चारक  : पुं० [सं० ष० त०] १. चित्रकार। २. रंगसाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णच्छटा  : स्त्री० [सं० ष० त०] दे० ‘वर्णक्रम’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-ज्येष्ठ  : पुं० [सं० स० त०] हिन्दुओं के सब वर्णों में बड़ा अर्थात् ब्राह्मण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-तूलिका  : स्त्री० [सं० ष० त०] वह कूँची जिससे चित्रकार चित्र बनाते हैं। कलम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णद  : पुं० [सं० वर्ण√दा (देना+क] एक प्रकार की सुगन्धित लकड़ी। रतन-जोत। दंती। वि० वर्ण या रंग देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-दूत  : पुं० [सं० ब० स०] लिपि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-दूषक  : पुं० [सं० ष० त०] १. अपने संसर्ग से दूसरों को भी जातिभ्रष्ट करनेवाला। २. जाति से निकाला हुआ पतित मनुष्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णन  : पुं० [सं०√वर्ण (वर्णन करना, रँगना आदि)+णिच्+ल्युट-अन] १. वर्णों अर्थात् रंगों का प्रयोग करना। रँगना। २. किसी विशिष्ट अनुभूति, घटना, दृश्य, वस्तु, व्यक्ति आदि के संबंध में होनेवाला विस्तारपूर्ण कथन जो उसका ठीक-ठीक बोध दूसरों को कराने के लिए किया जाता है। ३. गुण-कथन। प्रशंसा। स्तुति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-नष्ट  : पुं० [सं० ब० स०] छन्दशास्त्र में एक क्रिया जिससे यह जाना जाता है कि प्रस्तार के अनुसार इतने वर्णों के वृत्तों के अमुक संख्यक भेद का लघु-गुरु के विचार से क्या रूप होगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णना  : स्त्री० [सं०√वर्ण+णिच्+युच्-अन, टाप्] १. वर्णन। २. गुण-कीर्तन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णनातीत  : वि० [सं० वर्णन+अतीति, द्वि० त०] जिसका वर्णन करना असंभव हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णनात्मक  : वि० [सं० वर्णन-आत्मन्, ब० स० कप्] (कथन लेख आदि) जिसमें किसी अनुभव, अनुभूति दृश्य आदि का वर्णन हो या किया जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-नाश  : पुं० [सं० ष० त०] व्याकरण में उच्चारण की कठिनता या किसी और कारण से किसी शब्द में का कोई अक्षर या वर्ण लुप्त हो जाना० जैसे–‘पृष्ठतोपर’ में के ‘त’ का वर्ण-नाश होने पर पृष्ठों पर शब्द बनता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-पताका  : स्त्री० [सं० ष० त०] छन्दशास्त्र में एक क्रिया जिससे यह जाना जाता है कि वर्णवृत्तों के भेदों में से कौन सा (पहला, दूसरा तीसरा आदि) ऐसा है जिसमें इतने लघु और इतने गुरु होगें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-पात  : पुं० [सं० ष० त०] किसी अक्षर का शब्द में से लुप्त हो जाना। वर्ण-नाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-पाताल  : पुं० [ष० त०] छन्दशास्त्र में एक क्रिया जिससे यह जाना जाता है कि अमुक संख्या के वर्णों के कुल कितने वृत्त हो सकते हैं और उन वृत्तों में से कितने लध्वादि और कितने लध्वंत कितने गुर्वादि और कितने गुर्वन्त तथा कितने सर्वलघु होंगे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-पात्र  : पुं० [ष० त०] १. रंग या रंगों का डिब्बा। २. वह डिब्बा जिसमें बने हुए छोटे-छोटे घरों में रंगों के जमे हुए टुकड़े रखे जाते हैं। (चित्रकला)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-पुष्प (क)  : पुं० [ब० स० कप्०] पारिजात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-प्रत्यय  : पुं० [ष० त०] छंदशास्त्र में वह प्रक्रिया जिससे यह जाना जाता है कि कितने वर्णों के योग से कितने प्रकार के वर्णवृत्त बनते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-प्रस्तार  : पुं० [ष० त०] छंद-शास्त्र में वह क्रिया जिससे यह जाना जाता कि अमुक संख्यक वर्णों के इतने वृत्त भेद हो सकते है और उन भेदों के स्वरूप इस प्रकार होगे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-भेद  : पुं० [ष० त०] १. ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, और शूद्र इन चार प्रकार के वर्णों के लोगों में माना जानेवाला भेद। २. काले, गोरे, पीले, लाल आदि रंगों के आधार पर विभिन्न जातियों में किया जानेवाला पक्षपातमूलक भेद (रेशियल डिस्क्रमिनेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-मर्कटी  : स्त्री० [ष० त०] छन्दशास्त्र में एक क्रिया जिससे यह जाना जाता है कि इतने वर्णों के इतने वृत्त हो सकते हैं जिनमें इतने गुर्वादि, गुर्वत, और इतने लध्वादि, लध्वंत होंगे तथा इन सब वृत्तों में कुल मिलाकर इतने वर्ण इतने गुरु-लघु, इतनी कलाएँ और इतने पिण्ड (=दो कल) होगे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-माता (तृ)  : स्त्री० [ष० त०] लेखनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-मातृका  : स्त्री० [ष० त०] सरस्वती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-माला  : स्त्री० [ष० त०] १. किसी लिपि के वर्णों लघुतम ध्वनि इकाइयों की सूची। २. उक्त ध्वनियों के सूचक चिन्हो की सूची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-राशि  : स्त्री०=वर्णमाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-वर्तिका  : स्त्री० [ष० त०] १. चित्रकला में अलग-अलग तरह के रंगों से बनी हुई बत्ती या पेसिल की तरह का एक प्राचीन उपकरण। २. पेंसिल। ३. तूलिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-विकार  : पुं० [ष० त०] भाषा-विज्ञान में वह स्थिति जब किसी शब्द में का वर्णविशेष निकल जाता है और उसके स्थान पर कोई और वर्ण आ जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-विचार  : पुं० [ष० त०] आधुनिक व्याकरण का वह अंश जिसमें वर्णों के आकार, उच्चारण और सन्धियों आदि के नियमों का वर्णन हो। प्राचीन वेदांग में यह विषय शिक्षा कहलाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-विपर्यय  : पुं० [ष० त०] भाषा-विज्ञान में वह अवस्था जब किसी शब्द के वर्ण आगे-पीछे हो जाते हैं और एक दूसरे का स्थान ग्रहण कर लेते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-वृत्त  : पुं० [मध्य० स०] वह पद्य जिसके चरणों में वर्णों की संख्या और लघु गुरु का क्रम निर्धारित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-व्यवस्था  : स्त्री० [ष० त०] हिन्दुओं की वह सामाजिक व्यवस्था जिसके अनुसार वे ब्राह्मण, क्षत्रिय वैश्य और शूद्र इन चार विभागों या मुख्य जातियों में बँटे हुए हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-श्रेष्ठ  : पुं० [स० त०] ब्राह्मण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-संकर  : पुं० [ब० स०] [भाव वर्ण-संकरता] १. व्यक्ति जिसका जन्म विभिन्न वर्णों के माता-पिता से हुआ हो। २. व्यभिचार से उत्पन्न व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-संहार  : पुं० [ब० स०] नाटकों में प्रतिमुख संधि का एक अंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-सूची  : स्त्री० [ष० त०] छंदशास्त्र में एक क्रिया जिससे वर्णवृत्तों की संख्या की शुद्धता उनके भेदों में आदि, अन्त, लघु और आदि अन्त गुरु की संख्या जानी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण-हीन  : वि० [तृ० त०] १. जो चारों वर्णों (क्षत्रिय, ब्राह्मण आदि) में से किसी में न हो। २. जातिच्युत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णांध  : वि० [सं० वर्ण-अंध, सुप्सुपा स०] [भाव० वर्णान्धता] जिसकी आँखों में ऐसा दोष हो कि वह रंगों की पहचान न कर सके। वर्णान्धता रोग का रोगी। (कलर ब्लाइंड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णांधता  : पुं० [सं० वर्णान्ध+तल्-टाप्] नेत्रों का एक प्रकार का रोग या विकार जिसमें मनुष्य को लाल, काले, पीले आदि रंगों की पहचान नहीं रह जाती (कलर ब्लाइन्डनेस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णागम  : पुं० [सं० वर्ण-आगम, ष० त०] भाषा विज्ञान में वह स्थिति जब किसी शब्द के वर्ण में एक वर्ण और आकर मिलता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णाट  : पुं० [सं० वर्ण√अट् (गति)+अच्] १. चित्रकार। २. गायक। ३. प्रेमिका। ४. पत्नी द्वारा अर्जित धन से निर्वाह करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णाधिप  : पुं० [सं० वर्ण-अधिप, ष० त०] फलित ज्योतिष में ब्राह्मणादि वर्णों के अधिपति ग्रह। (ब्राह्मण के अधिपति बृहस्पति और शुक्र, क्षत्रिय के भौम और रवि, वैश्य के चंद्र, शूद्र के बुध और अन्त्यज के शनि कहे गये हैं)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णानुक्रम  : पुं० [सं० वर्ण-अनुक्रम, ष० त०] वर्णों का नियत क्रम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णानुक्रमणिका  : स्त्री० [सं० वर्ण-अनुक्रमणिका, ष० त०] वर्णों के अर्थात् वर्णमाला के अक्षरों के क्रम से तैयार की हुई अनुक्रमणिका या सूची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णानुप्रास  : पुं० [सं०वर्ण-अनुप्रास,ष०त०] सनातनी हिन्दुओं में माने-जाने वाले (ब्राह्मण, क्षत्रिय वैश्य और शूद्र) चारों वर्ण और चारों आश्रम (ब्रह्मचर्य, गार्हस्थ्य, वानप्रस्थ और सन्यास)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णाश्रमी (मिन्)  : वि०[सं०वर्णाश्रम+इनि] १, वर्णाश्रम-सम्बन्धी जो वर्णाश्रम के नियम, सिद्धान्त आदि मानता और उनके अनुसार चलता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णिक  : पुं० [सं० वर्ण+ठन्-इक] लेखक। वि० १. वर्ण-सम्बन्धी। २. (छन्द) जिसमें वर्णों की गणना या विचार मुख्य हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णिक-गण  : पुं० [कर्म०स०] छन्दशास्त्र में के ये आठों गण-यगण,मगण,तगण,रगण,जगण, भगण,नगण और सगण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णिक-छंद (स्)  : पुं० [कर्म० स०] संस्कृत छन्द शास्त्र में वे छन्द जिनके चरणों की रचना वर्णों की संख्या के विचार से होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णिक-वृत्त  : पुं० [कर्म० स०] वर्णिक छंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णिका  : स्त्री० [सं० वर्णिक+टाप्०] १. स्याही। रोशनाई। २. सुनहला या सोने का पानी। ३. चन्द्रमा। ४. लेप लगाना। लेपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णित  : भू० कृ० [सं०√वर्ण (व्याख्यान या स्तुति)+णिच्+क्त] १. जिसका वर्णन हो चुका हो। २. वर्णन के रूप में आया या लाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णिनी  : स्त्री० [सं० वर्ण+इनि-ङीष्०] १. किसी वर्ण की स्त्री। २. हल्दी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णी (र्णिन्)  : वि० [सं० वर्ण+इनि] वर्णयुक्त। रंगदार। पुं० १. चित्रकार। २. लेखक। ३. ब्रह्मचारी। ४. चारों वर्णों में से किसी एक वर्ग का व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णु  : पुं० [सं०√वृ (अलग करना)+णु] १. आधुनिक बन्नू नदी। २. बन्नू नामक नगर और इसके आसपास का प्रदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्णोदिष्ट  : पुं० [सं० वर्ण-उद्दिष्ट, ब० स०] छंदशास्त्र में एक क्रिया जिससे यह जाना जाता है कि अमुक संख्यक वर्णवृत्त का कोई रूप कौन सा भेद है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ण्य  : वि० [सं० वर्ण+यत्०] १. वर्ण या रंग संबंधी। [√वर्ण+ण्यत्] वर्णन किये जाने के योग्य। पुं० १. केसर। २. वन-तुलसी। ३. प्रस्तुत विषय। ४. गंधक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ