लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वंठ  : वि० [सं०√वंठ् (अकेले जाना)+अच्] १. कुँआरा। २. बौना। ३. अपाहिज। पंगु। ४. किसी अंग से विहीन। हीनांग। पुं० १. अविवाहित पुरुष। २. दास। ३. बौना व्यक्ति। ४. सेवक। ५. भाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंठर  : पुं० [सं०√वंठ्+अरन्] १. ताड़ के वृक्ष का कल्ला। २. बाँस के कल्ले का वह कड़ा और मोटा पत्ता जो उसे छिपाये रहता है। यह पत्ता हर गाँठ पर होता है। ३. कुत्ता। ४. कुत्ते की दुम। ५. पशुओं के गले में बाँधने की रस्सी। ६. छाती। स्तन। ७. बादल। मेघ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ