लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लोहित  : वि० [सं०√रुह् (उगना)+इतन्, र—ललम्] १. लाल रंग का। लाल। २. ताँबे का बना हुआ। पुं० १. लाल रंग। २. लाल चंदन। ३. मंगल ग्रह। ४. साँप। ५. एक तरह का हिरन। ६. ब्रह्मपुत्र नदी। ७. पलक संबंधी एक रोग। ८. गौतम बुद्ध का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोहितक  : पुं० [सं० लोहित+कन्] १. पद्मराग या लाल की तरह का एक प्रकार का घटिया रत्न। २. फूल नामक धातु। ३. आधुनिक रोहतक नगर का पुराना नाम। ४. दे० ‘लोहित’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोहित-चंदन  : पुं० [सं० उपमित० स०] केसर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोहित-मृत्तिका  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] गेरू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोहित-सागर  : पुं० [सं०] अफरीका और अरब के बीच का वह समुद्र जो पहले भू-मध्य सागर से पृथक् था, पर अब बीच में स्वेज नहर बन जाने से उक्त सागर के साथ संबंद्ध हो गया। (रेड सी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोहितांग  : पुं० [सं० लोहित-अंग, ब० स०] १. मंगल ग्रह। २. कांपिल्ल वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोहिताक्ष  : पुं० [सं० लोहित-अक्षि० ब० स०,+षच्] १. एक तरह का साँप। २. कोयल। ३. विष्णु। ४. काँख। कोख। ५. चूतड़। नितंब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोहिताक्षक  : पुं० [सं०] एक तरह का साँप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोहिताश्व  : पुं० [सं० लोहित-अश्व, ब० स०] १. अग्नि। २. शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोहितिमा (मन्)  : स्त्री० [सं० लोहित+इमनिच्] रंग के विचार से लोहित होने की अवस्था या भाव। लालिमा। लाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोहितोद  : पुं० [सं० लोहित-उदक, ब० स० उदादेश] एक नरक। (पुरा०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोहित्य  : पुं० [सं०] १. ब्रह्मपुत्र नदी। २. पुराणानुसार एक समुद्र जो कुश द्वीप के पास है। ३. एक प्राचीन जनपद या बस्ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ