लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लेस  : स्त्री० [सं० श्लेष] १. लसीला पदार्थ। २. लासा ३. लेसने की क्रिया या भाव। ४. लगाव। संबंध। उदाहरण—निरखि नवोढ़ा नारितन छटत लरिकई लेस।—बिहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेसना  : स० [सं० लेश्या (दीप्ति) प्रा० लेस्या, या स० लसा] जलाना जैसे—दीया लेसना। स० [हिं० लेस या लस] १. कोई चिपचिपी चीज लगाकर चिपकाना या सटाना। जैसे—दीवार पर कागज लेसना। २. लेप लगाना। पोतना। ३. दीवार पर मिट्टी का गिलावा पोतना। ४. किसी की निन्दासूचक या लड़ाई-झगड़ा करनेवाली बात दूसरे से जाकर कहना। जैसे—हमने तुमको यों ही एक बात कही थी, तुमने वहाँ जाकर उनसे लेस दी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ