लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लेना-देना  : पुं० [हि०] १. लेने और देने की क्रिया या भाव। लेन-देन। मुहावरा—लिये-दिये=साथ में लिये हुए। साथ लेकर। उदाहरण—विचरूँगी व्योम में भी उनको लिये-दिये।—मैथिलीशरण गुप्त। ले-देकर=सब बातों के हो चुकने पर। अंत में। जैसे—सब ले-देकर यही कलंक हाथ आया। (किसी से कुछ) लेना देना होना=कोई संबंध या सरोकार होना। जैसे—वह जहन्नुम में जाय, हमें उससे क्या लेना-देना है। २. वास्ता। संबंध। सरोकार। पद—ले-दे=आपस में होनेवाली कहा-सुनी या हुज्जत। जैसे—इतनी ले दे के बाद भी नतीजा कुछ न निकला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ