लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लूम  : पुं० [सं०√छू (छेदन)+मक्] १. लांगूल। पूँछ। दुम। २. चक्कर। फेरा। उदाहरण—आता लूम लेता हुआ पूर्ण घट नीचे से।—मैथिलीशरण गुप्त। २. सम्पूर्ण जाति का एक राग जिसमें सब शुद्ध स्वर लगते हैं। पुं० [?] कला-बत्तू की लच्छी। पुं० [अं०] कपड़ा बुनने का करघा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लूमड़ी  : स्त्री० =लोमड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लूमना  : अ० [सं० लूम] १. लरकाना। झूलना। २. लहरना। ३. (बादलों का) घिरना। ४. चक्कर खाना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लूमर  : वि० [देश] अवस्था में बड़ा। वयस्क। जैसे—इतने बड़े लूमर हुए पर बात करने का शऊर न आया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लूम-विष  : पुं० [सं० ब० स०] ऐसे जन्तु जिनकी दुम या पूँछ में विष हों। जैसे—बिच्छू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ