लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लूक  : स्त्री० [सं० लुक=जलन] १. अग्नि की ज्वाला। आग की लपट। २. जलती हुई लकड़ी। लुत्ती। ३. दे० ‘लू’। स्त्री० [सं० उल्का] आकाश से छूटकर गिरनेवाला तारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लूकना  : स० [हिं० लूक+ना (प्रत्यय)] आग लगना। जलाना। अ०=लुकना (छिपना)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लूका  : पुं० [सं० लुक=जलना] [स्त्री० अल्पा० लूकी] १. आग की लौ या लपट। २. लुआठी। लूती। मुहावरा—(किसी के मुँह में) लूका लगाना=तुच्छ समझकर दूर हटाना। मुँह फूँकना। (स्त्रियों की गाली)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लूकी  : स्त्री० [हिं० लूका] १. आग की चिनगारी। स्फुलिंग। २. दे० ‘लूका’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लूक्ष  : वि० =रूक्ष (रूखा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ