लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लुर  : पुं० [?] १. ईरानी नसल की एक पहाड़ी जाति जो अपने उजड्डपन के लिए प्रसिद्ध है। २. शुअर। वि० बहुत बड़ा उजड्ड या मूर्ख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लुरकना  : अ०१. =लुढ़कना। २. =लटकना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लुरका  : पुं० [हिं० लुरकना=लरकना] झुमका (कान का गहना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लुरकी  : स्त्री० =लुढ़की। स्त्री० [हिं० लुरकना] कान में पहनने की बाली। मुरकी
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लुरना  : अ० [सं० लुलनी झूलना] १. ऊपर से तनी चली आई हुई वस्तु का इधर-उधर हिलना-डुलना। लरकना। झूलना। लहरना। २. झुका या ढलक पड़ना। ३. अचानक आ पड़ना या आ पहुँचना। ४. प्रवृत्त होना। ५. मुग्ध या मोहित होना। संयो० क्रि०—पड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लुरियाना  : अ० [हिं० लुरना] १. प्रेम-पूर्वक स्पर्श करना। २. थपथपाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लुरी  : स्त्री० [हिं० लेरुआ=बछड़ा] ऐसी गाय जिसे ब्याये कुछ ही दिन हुए हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ