लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लहन  : पुं० १. =लहना (प्राप्तव्य)। २. =कंजा (वनस्पति)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लहनदार  : पुं० [हिं० लहना+फा० दार] वह मनुष्य जिसका कुछ लहना किसी पर बाकी हो। अपना प्राप्य धन पाने या लेने का अधिकारी व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लहना  : स० [सं० लमन्, प्रा० लहन] १. प्राप्त करना। लाभ करना। पाना। २. आधिकारिक रूप से वह धन जो किसी से प्राप्य हो या किसी की ओर बाकी निकलता हो। पावना। पद—लहना-पावना=औरों को दिया हुआ ऐसा धन जो आधिकारिक रूप से प्राप्य हो। ३. भाग्य। स० [सं० लवन] १. काटना। छेदना। २. खेत की फसल काटना। ३. कतरना, छीलना या तराशना। स०=लहाना। अ० [सं० लसन] कही हुई बात या सोची हुई युक्ति का ठीक मौके पर बैठकर अभिप्राय की सिद्धि में सहायक होना। जैसे—यहाँ तो तुम्हारी बात (या तरकीब) लह गई अर्थात् ठीक सिद्ध हुई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लहनी  : स्त्री० [हिं० लहना] १. प्राप्य धन। लहना। २. भाग्य का फलभोग। ३. कसेरों का बरतन छीलने का एक औजार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ