लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लसी  : स्त्री० [हि० लस] १. चिपचिपाहट। चेप। लस। २. ऐसी अवस्था जिसमें किसी प्रकार के आकर्षण, लाभ आदि के कारण साथ लगे रहने की इच्छा या प्रवृत्ति हो। जैसे—कुछ न कुछ लसी है, तभी तो तुम उसके साथ लगे रहते हों। ३. साधारण मेल-जोल या संपर्क। क्रि० प्र०—लगना।—लगाना। स्त्री०=लस्सी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसीका  : स्त्री० =लसिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसीला  : वि० [हिं० लस+ईला (प्रत्यय)] [स्त्री० लसीली] लसदार। जिसमें लस हो। चिपचिपा। वि० [हिं० लसना] जो लस रहा हो, अर्थात् शोभायुक्त। सुन्दर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ