लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लस  : पुं० [सं०√लस् (सटना)+क] १. चिपकने या चिपकाने का गुण। श्लेषण। चिपचिपाहट। २. लासा। ३. आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में रक्त का वह अंश या तत्त्व जिसके फलस्वरूप कुछ जीव-जन्तु कई विशिष्ट लोगों से बचे रहते हैं। सौम्य (सीरम) वि० दे० ‘सौम्य विज्ञान’। ४. दे० ‘लसी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसक  : पुं० [सं० लासक] नाचनेवाला। नर्तक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसकर  : पुं० =लश्कर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसदार  : वि० [सं० लस+फा० दार (प्रत्यय)] जिसमें लस हो। लसनेवाला। लसीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसन (नि)  : स्त्री० [हिं० लसना] १. लसने की अवस्था, क्रिया या भाव। २. छटा। शोभा। ३. चमक। दीप्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसना  : स० [सं० लसन] कोई वस्तु किसी दूसरी वस्तु के साथ इस प्रकार सटाना कि वह अलग न हो। चिपकाना। लेसना। जैसे—लिफाफे पर टिकट लसना। संयो० क्रि०—देना। अ० १. चिपकना। २. शोभित होना। फबना। ३. विराजमान होना। ४. प्रकाशमान होना। चमकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसम  : वि० [देश] जिसमें खोट या मेल हो। खोटा या दूषित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसरका  : पुं० [हिं० लस] बहुत ही साधारण या जैसे-तैसे चलता रहनेवाला संपर्क या संबंध। क्रि० प्र०—लगाना।—लगा रहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसलसा  : वि० [हिं० लस] [स्त्री० लसलसी] गोंद की तरह चिपकनेवाला। चिपचिपा। लसीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसलसाना  : अ० [हिं० लस] लस से युक्त होने के कारण चिपकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसलसाहट  : स्त्री० [हिं० लसलसा] लसदार होने की अवस्था या भाव। चिपचिपाहट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसिका  : स्त्री० [सं० लस+कन्+टाप्, इत्व] १. लाला। २. थूक। २. पेशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसित  : भू० कृ० [सं०√लस् (चमकना, क्रीड़ा)+क्त] १. शोभित। २. प्रकट। ३. क्रीड़ाशील।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसी  : स्त्री० [हि० लस] १. चिपचिपाहट। चेप। लस। २. ऐसी अवस्था जिसमें किसी प्रकार के आकर्षण, लाभ आदि के कारण साथ लगे रहने की इच्छा या प्रवृत्ति हो। जैसे—कुछ न कुछ लसी है, तभी तो तुम उसके साथ लगे रहते हों। ३. साधारण मेल-जोल या संपर्क। क्रि० प्र०—लगना।—लगाना। स्त्री०=लस्सी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसीका  : स्त्री० =लसिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसीला  : वि० [हिं० लस+ईला (प्रत्यय)] [स्त्री० लसीली] लसदार। जिसमें लस हो। चिपचिपा। वि० [हिं० लसना] जो लस रहा हो, अर्थात् शोभायुक्त। सुन्दर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसुन  : पुं० =लहसुन। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसुनिया  : पुं० =लहसुनिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसोड़ा  : पुं० [हिं० लस=चिपचिपाहट] १. एक प्रकार का छोटा पेड़। २. उक्त पेड़ के फल जो बेर के-से होते हैं। इनमें लसदार गूदा होता है, और ओषधि में इनका प्रयोग होता है। ३. लाक्षणिक अर्थ में किसी के साथ लगा रहनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लसौटा  : पुं० [हिं० लासा+औटा (प्रत्यय)] चिड़ियाँ फंसाने की वह लग्गी जिस पर लासा लगा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लस्टम-पस्टम  : अव्य० [अनु] १. बहुत ही मंद गति तथा साधारण रूप से। जैसे—तैसे। जैसे—अब-तक लस्टम-पस्टम थोड़ा बहुत काम हो ही रहा है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लस्त  : वि० [सं०√लस् (क्रीड़ा)+क्त] १. क्रीड़ित। २. शोभायुक्त। सुन्दर। ३. फबता या भला लगता हुआ। वि० [सं० श्लथ] १. थका हुआ। शिथिल। श्रम या थकावट से ढीला। जैसे—चलते-चलते शरीर लस्त हो गया। २. जिसमें कुछ करने की शक्ति न रह गई हो। अशक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लस्तक  : पुं० [सं० लस्त+कन्] धनुष का मध्य भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लस्तकी (किन्)  : पुं० [सं० लस्तक+इनि] धनुष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लस्तगा  : पुं० [हिं० लस+लगाव] १. बहुत थोड़ा सम्पर्क या संबंध। २. क्रम। सिलसिला। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लस्सान  : वि० [अ] [भाव० लस्सानी] १. अधिक बोलनेवाला। वाचाल। २. लच्छेदार बातें कहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लस्सी  : स्त्री० [सं० लप्सिका] दही का घोल विशेषतः वह घोल जिसे मथकर मक्खन निकाल लिया गया हो। वि० लाक्षणिक अर्थ में, तरल। पतला। स्त्री० =लसी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ