लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लवणा  : स्त्री० [स्त्री० लवण+टाप्] १. दीप्ति। आभा। २. महाज्योतिष्मती नाम की लता। ३. चुक। ४. चँगेरी। ५. अमलोनी नामक शाक। ६. लूनी नदी का पुराना नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणाकर  : पुं० [सं० लवण-आकर, ष० त०] १. नमक की खान। २. सौंदर्य का आगार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणाचल  : पुं० [सं० लवण-अचल, मध्य० स०] पहाड़ के रूप में लगाया हुआ नमक का ढेर जो दान किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणाब्धि  : पुं० [सं० लवण-आब्धि, ष० त०]=लवण-समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणार्व  : पुं० [सं०] १. =लवण-समुद्र। २. समुद्र। सागर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणालय  : पुं० [सं० लवण-आलय, ष० त०] आधुनिक मथुरा नगरी का प्राचीन नाम। मधुपुरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणासुर  : पुं० [सं० लवण-असुर, कर्म० स०] एक राक्षस जो मधु का पुत्र था तथा जिसने मधुपुरी नगरी (आधुनिक मथुरा) को बसाया था। इसका वध शत्रुघ्न ने किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ