लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लवण  : पुं० [सं०√लू+ल्यु—अन, पृषो, णत्व] १. नमक। लोन। २. दे० ‘लवणासुर’। ३. दे० ‘लवण’ समुद्र। वि० १. नमकीन। २. लावण्ययुक्त। सुन्दर। सलोना। ३. खारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवण-त्रय  : पुं० [सं० ष० त०] इन तीन प्रकार के नमकों का समूह सैधव, विट् और साँचर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवण-भास्कर  : पुं० [सं० उपमित स०] वैद्यक में एक प्रकार का पाचक चूर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवण-मेह  : पुं० [सं० मध्य० स०] सुश्रुत के अनुसार एक प्रकार का प्रेमह जिसमें पेशाब के साथ लवण के समान स्राव होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवण-यंत्र  : पुं० [सं० मध्य० स०] एक प्रकार का यंत्र जिसमें ओषधियों का पाक बनाया जाता है। (वैद्यक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवण-वर्ष  : पुं० [सं० मध्य० स०] कुश द्वीप का एक खण्ड। (पुराण)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवण-समुद्र  : पुं० [सं० ष० त०] सात समुद्रों में से खारे पानी का एक समुद्र। (पुराण)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणा  : स्त्री० [स्त्री० लवण+टाप्] १. दीप्ति। आभा। २. महाज्योतिष्मती नाम की लता। ३. चुक। ४. चँगेरी। ५. अमलोनी नामक शाक। ६. लूनी नदी का पुराना नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणाकर  : पुं० [सं० लवण-आकर, ष० त०] १. नमक की खान। २. सौंदर्य का आगार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणाचल  : पुं० [सं० लवण-अचल, मध्य० स०] पहाड़ के रूप में लगाया हुआ नमक का ढेर जो दान किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणाब्धि  : पुं० [सं० लवण-आब्धि, ष० त०]=लवण-समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणार्व  : पुं० [सं०] १. =लवण-समुद्र। २. समुद्र। सागर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणालय  : पुं० [सं० लवण-आलय, ष० त०] आधुनिक मथुरा नगरी का प्राचीन नाम। मधुपुरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणासुर  : पुं० [सं० लवण-असुर, कर्म० स०] एक राक्षस जो मधु का पुत्र था तथा जिसने मधुपुरी नगरी (आधुनिक मथुरा) को बसाया था। इसका वध शत्रुघ्न ने किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणित  : भू० कृ० [सं० लवण+इतच्] १. नमक से युक्त किया हुआ। जिसमें नमक डाला गया हो। २. सुन्दर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणिम (मन्)  : स्त्री० [सं० लवण+इमनिच्] १. नमकीनी। सलोनापन। २. सौंदर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणोत्तम  : पुं० [सं० लवण-उत्तम, स० त०] सेंधा नमक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणोदक  : पुं० [सं० लवण-उदक, मध्य० स०] १. नमक मिला हुआ पानी। २. खारे पानी वाला समुद्र। क्षार समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणोदधि  : पुं० [सं० लवण-उदधि, ष० त०] लवण समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ