लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ललाट  : पुं० [सं० लल√अट् (गति)+अण्] १. भाल। माथा। २. किस्मत। तकदीर। भाग्य। ३. किस्मत में लिखी हुई बात। भाग्य का लेख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ललाट-रेखा  : स्त्री० [सं० ष० त०] कपाल या भाग्य का लेख जो मस्तक पर ब्रह्या का किया हुआ चिन्ह माना जाता है। भाग्य-लेख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ललाटाक्ष  : पुं० [सं० ललाट-अक्षि, ब० स०+षच्] शिव, जिनका एक तीसरा नेत्र ललाट पर माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ललाटाक्षी  : स्त्री० [सं० ललाटाक्ष+ङीष्] दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ललाटिका  : स्त्री० [सं० ललाट+कन्+टाप्, इत्व] १. माथे पर बाँधने का टीका नामक गहना। २. टीका। तिलक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ललाट्य  : वि० [सं० ललाट+यत्] १. ललाट का। २. ललाट के लिए प्रयुक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ