लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लम  : वि० [हिं० लंबा] लंबा का उपसर्ग की तरह प्रयुक्त वह संक्षिप्त रूप जो यौ० शब्दों के आरम्भ में लगने पर प्राप्त होता है। जैसे—लम-छड़ लम-ढेंक, लम-तडंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लमई  : स्त्री० [देश] एक तरह की मधुमक्खी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लमक  : पुं० [सं√रम् (क्रीड़ा)+क्वुन्, अक-र-ल] १. जार। उपपति। २. लंपट। व्यभिचारी। स्त्री० [हिं० लमकना] लमकने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लमकना  : अ० [हिं० लंबा] लंबाई के बल नीचे की ओर लटकना। (पश्चिम) अ०=लपकना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लम-गजा  : पुं० [हिं० लम+गज] इकतारा नाम का बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लम-गिरदा  : पुं० [हिं० लम+फा० गिर्द] एक तरह की मोटी रेती जो नारियल की जटा रेतने के काम आती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लम-गोड़ा  : वि० [हिं० लम+गोड़=पाँव] जिसकी टांगे लम्बी हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लम-घिचा  : वि० [हिं० लम+घींच=गर्दन] [स्त्री० लामघिची] लंबी गर्दनवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लमचा  : पुं० [देश] एक प्रकार की बरसाती घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लम-चिंता  : पुं० [हिं० लम (लंबा)+चिन्ती] तेदुएँ की तरह का एक प्रकार का पहाडी हिंसक पशु जिसके शरीर पर बड़ी-बड़ी काली चित्तियों के धब्बे होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लम-छड़  : पुं० [हिं० लम+छड़] १. बरछा। भाला। २. कबूतर उड़ाने की लग्गी। ३. पुरानी चाल की लंबी बन्दूक। वि० पतला और लंबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लमछुअ  : वि० [हिं० लम] [स्त्री० लमछुई] साधारण से कुछ अधिक लम्बा। जैसे—गोरी रंगत, बड़ी-बड़ी आँखें लमछुई नाक। (लखनऊ) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लमजक  : पुं० [सं० लमज्जक] कुश की तरह की एक सुगंधित घास जो औषध के काम आती है। लामज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लमज्जुक  : पुं० =लमजक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लम-टंगा  : वि० [हिं० लम+टाँग] [स्त्री० लमटंगी] लंबी टाँगोंवाला। जैसे—लंबटंगी धोबिन। पुं० सारस पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लमटींग  : वि० [हिं० लम+ढेंक] बहुत अधिक लंबा। पुं० =लम-ढेंक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लमःढेंक  : पुं० [हिं० लम+ढेंक (पक्षी)] सारस की तरह का पर उससे भी बड़ा एक प्रकार का पक्षी। हर-गीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लम-तड़ंग  : वि० [हिं० लंबा+ताड़+अंग] [स्त्री० लमतडंगी] बहुत लंबा या ऊँचा और हृष्ट-पुष्ट। जैसे—लमतडंग आदमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लमती  : स्त्री० [हिं० लम] कुछ दूर का स्थान। (पूरब)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लमधर  : पुं० [हिं० लम+धार] कुदाल के मुँह पर का टेढ़ा भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लमधी  : पुं० [हिं० समधी का अनु०] १. संबंध के विचार से समधी का पिता। २. समधी के विचार से समधी का दूसरा समधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लमहा  : पुं० [अ० लमह] निमेष। पल। क्षण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लमाना  : स० [हिं० लम+आना (प्रत्यय)] १. लंबा करना। २. दूर तक आगे बढ़ाना। अ० बहुत आगे या दूर निकल जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ