लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लपकना  : अ० [हिं० लपक] १. सहसा बहुत जल्दी तेजी या फुरती से आगे बढ़ना। जैसे—(क) चोर को पकड़ने के लिए लोगों का लपकना। (ख) कोई चीज पाने या लेने के लिए किसी का हाथ लपकना। २. जल्दी-जल्दी पैर उठाते हुए तेजी से आगे बढ़ना या चलना। जैसे—सब लोग लपके हुए मेले की तरफ जा रहे थे। पद—लपककर=(क) बहुत तेजी या फुरती से। (ख) जल्दी-जल्दी आगे बढ़कर। जैसे—बाज ने लपक कर चिडि़या को पकड़ लिया। स०फुरती से आगे बढ़कर कोई चीज उठा या ले लेना। जैसे—उसने ऊपर ही ऊपर अँगूठी लपक ली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ