लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लटा  : वि० [सं० लट्ट] [स्त्री० लटी] १. लोलुप। लंपट। २. गिरा हुआ। पतित। ३. लंपट और व्यभिचारी। ४. बदमाश। लुच्चा। ५. तुच्छ। हीन। ६. नीच। हेय। ७. खराब। बुरा। ८. बहुत दुबला-पतला या कमजोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लटा-पटा  : पुं० [हिं० लटपट] १. व्यर्थ की चीज। २. व्यर्थ की बातें। ३. आडंबर। ढोंग। उदाहरण—बाहर का अनावश्यक लटा-पटा मुझसे सहा नहीं जाता—अज्ञेय। वि० बहुत ही क्षीण, या हीन। पद—लटे पटे दिन=कठिनाई या कष्ट के दिन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लटा-पटी  : स्त्री० [हिं० लटपटाना] १. लटपटाने की क्रिया या भाव। २. लड़ाई-झगड़ा। ३. गुत्थम-गुत्था। भिड़ंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लटा-पोट  : वि० =लोट-पोट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ