लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लगाव  : पुं० [हिं, ०लगना+आव (प्रत्यय)] १. किसी के साथ लगे होने की अवस्था, गुण या भाव। २. सम्बन्ध। वास्ता। ३. प्रेम सम्बन्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लगावट  : स्त्री० [हिं० लगना+आवट (प्रत्यय)] १. लगने या लगे हुए होने का भाव या स्थिति। २. लगाव। संबंध। ३. श्रृंगारिक क्षेत्र का अनुराग, प्रेम या संबंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लगावन  : स्त्री० =लगाव। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लगावना  : स०=लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ