लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लक्ष्मी  : स्त्री० [सं०√लक्ष्+ई, मुट्-आगम] १. भगवान् विष्णु की पत्नी जो धन की अधिष्ठाती देवी मानी गई हैं। कमला। पद्या। २. धन-संपत्ति। दौलत। ३. शोभा। श्री। ४. दुर्गा। ५. सीता का नाम। ६. धन-धान्य बढ़ाने वाली भाग्यवती स्त्री। ७. घर की मालकिन या स्वामिनी के लिए आदरसूचक संबोधन या संज्ञा। ८. कमल। पद्य। ९. हलदी। १॰. शमी वृक्ष। ११. मोती। १२. सफेद तुलसी। १३. मेढ़ासिंगी। १४. ऋद्धि नामक ओषधि। १५. वृद्धि नामक ओषधि। १६. मोक्ष की प्राप्ति। १७. फलने-फूलनेवाला अथवा फला-फूला हुआ वृक्ष। फूलदार वृक्ष। १८. एक प्रकार का वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में दो रगण एक गुरु और एक लघु अक्षर होता है। १९. आर्याछंद के २६ भेदों में से पहला भेद जिसके प्रत्येक चरण में २७ गुरु और तीन (३) लघु वर्ण होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मीक  : वि० [सं० लक्ष्मी√कै (शोभित होना)+क] १. धनवान्। अमीर। २. भाग्यवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-कांत  : पुं० [सं० ष० त०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-गृह  : पुं० [सं० ष० त०] लाल कमल जिसमें लक्ष्मी का निवास माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-जनार्दन  : पुं० [सं० मध्य० स०] काले रंग के एक प्रकार के शालग्राम जिन पर चार चक्र बने होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-टोड़ी  : स्त्री० [सं० लक्ष्मी+हिं० टोड़ी] एक प्रकार की संकर रागिनी जिसमें सब कोमल स्वर लगते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-ताल  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. संगीत में १८ मात्राओं का एक ताल जिसमें १५ आघात और तीन खाली होते हैं। २. श्रीताल नामक वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-धर  : पुं० [सं० ष० त०] १. विष्णु। २. स्रग्विणी छंद का दूसरा नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-नारायण  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. लक्ष्मी और नारायण की युगल-मूक्ति २. लक्ष्मी जनार्दन नामक चक्र-चिन्ह युक्त तथा कृष्ण वर्ण शालग्राम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-नृसिंह  : पुं० [मध्य० स०] दो चक्र और वनमाला धारण किए हुए विष्णु की एक मूर्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-पति  : पुं० [ष० त०] १. विष्णु। नारायण। २. श्रीकृष्ण। ३. राजा। ४. लौंग का पेड़। ५. सुपाडी का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-पुत्र  : पुं० [ष० त०] धनवान् व्यक्ति। अमीर। २. सीता के पुत्र लव और कुश। ३. कामदेव। ४. माणिक्य या लाल नामक रत्न ५. घोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-पुष्प  : पुं० [ब० स०] १. पद्य। कमल। २. लौंग। ३. माणिक। लाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-पूजा  : स्त्री० [ष० त०] दीपावली के रोज रात में लक्ष्मी की की जानेवाली पूजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-फल  : पुं० [ब० स०] बेल। श्रीफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-रमण  : पुं० [ष० त०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मीवत्  : पुं० [सं० लक्ष्मी+मतुप्, म-व०] १. नारायण। विष्णु। २. धनवान् व्यक्ति। ३. कटहल का पेड़। ४. अश्वत्थ। पीपल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-वल्लभ  : पुं० [ष० त०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मीवान् (वत्)  : वि० [सं० लक्ष्मी+मतुप्०] १. धनवान्। २. सुन्दर। पुं० १. विष्णु। २. कटहल। ३. रोहित वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-वार  : पुं० [ष० त०] गुरुवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-वीज  : पुं० [ष० त०] वीज (मंत्र)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मीश  : पुं० [लक्ष्मी-ईश, ष० त०] १. विष्णु। २. धनवान्। अमीर। ३. आम का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-सहज  : पुं० [ष० त०] १. चन्द्रमा। २. कपूर। ३. इंद्र का घोड़ा। ४. शंख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मी-सहोदर  : पुं० [ष० त०]=लक्ष्मी-सहज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ