लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रोहित  : वि० [सं०√रुह् (उद्भव)+इतन्] लाल रंग का। रक्तवर्ण। लोहित। पुं० १. लाल रंग का। २. रोहू मछली। ३. एक प्रकार की हिरन। ४. रोहितक वृक्ष। ५. इन्द्रधनुष। ६. कुसुम या बर्रे का फूल। ७. केसर। ८. रक्त। लहू। ९. वाल्मिकी के अनुसार एक प्रकार के गन्धर्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोहितक  : पुं० [सं० रोहित+कन्०] रोहित (पेड़)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोहिताश्व  : पुं० [सं० रोहित-अश्व, ब० स०] १. अग्नि। २. महाराज हरिशचन्द्र के पुत्र का नाम। ३. आधुनिक रोहतास (गढ़ और बस्ती) का पुराना नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोहित्र  : पुं० [सं०] दे० ‘परिणामित्र’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ