लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रोजी  : स्त्री० [फा० रोजी] १. रोज का खाना। नित्य का भोजन। पद—रोजी, रोजगार। क्रि० प्र०—देना।—पाना।—मिलना। मुहावरा—रोजी चलना=भोजन वस्त्र मिलना जाना। जीविका का निर्वाह होता रहना। रोजी से लगना=जीविका निर्वाह का साधन प्राप्त करना। २. काम-धंधा। रोजगार। व्यापार। ३. मध्ययुग में एक प्रकार का पुराना कर या महसूल जिसके अनुसार व्यापारियों को एक-एक दिन राज्य का काम करना पड़ता था। स्त्री० [देश०] गुजरात में होनेवाली एक प्रकार की कपास जिसके फूल पीले होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोजीना  : वि० [फा० रोज़ीनः] रोज़ का। नित्य। दैनिक। पुं० प्रतिदिन के हिसाब से नित्य मिलनेवाली मजदूरी, वेतन, वृत्ति आदि। जैसे—उसको २ रू० रोजीना मिलता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोजी-बिगाड़  : वि० [फा० रोजी+हिं० बिगाड़] १. अपनी या दूसरों की लगी हुई रोजी जान-बूझकर बिगाड़ देनेवाला। २. निखट्टू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ