लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रोकना  : स० [सं० रोधन] १. अधिकारतः अथवा बलात् किसी के आगे न बढ़ने देना अथवा कहीं जाने न देना। जैसे—(क) सिपाही का हाथ के इशारे से मोटर रोकना। (ख) मित्र को अपने अतिथि को रोकना। २. किसी को कोई क्रिया न करने देना। जैसे—(क) ड्राइवर का मोटर रोकना। (ख) चालक का इंजन रोकना। ३. आदेश, प्रार्थना बल-प्रयोग आदि के द्वारा किसी के मार्ग में कोई ऐसी बाधा या रुकावट खड़ी करना कि वह आगे न जा सके। जैसे—(क) सरकार ने अनाज का बाहर जाना रोक दिया। (ख) पुलिस ने जुलूस रोक दिया। ४. किसी प्रकार के चलते हुए क्रम को आगे न बढ़ने देना। जैसे—(क) बाल-विवाह अब रोक दिया गया है। (ख) इस तेल ने बालों का गिरना रोक दिया है। ५. आते हुए आघात या प्रहार के बीच में ऐसी अड़चन या बाधा खड़ी करना कि वह अपना काम पूरा न कर सके। जैसे—लाठी पर तलवार का वार रोकना। ६. किसी प्रकार के नियन्त्रण या वश में रखना। जैसे—(क) इच्छा या मन को रोकना। (ख) बीमारी को फैलने से रोकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ