लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रुद्ध  : भू० कृ० [सं०√रुधू (आवरण)+क्त] १. रुका या रोका हुआ। बाधित। २. घिरा या घेरा हुआ। ३. पकड़ा हुआ। ४. जिसकी चाल या गति बंद हो गई हो। बंद। ५. मुँदा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्ध-कंठ  : वि० [सं० ब० स०] करुणा, दया, प्रेम आदि के कारण जिसका गला रुँध गया हो, और फलतः जिसके मुँह से ठीक तरह से और पूरी बात न निकलती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्धक  : पुं० [सं० रुद्ध+कन्] नमक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्ध-मूत्र  : पुं० [सं० ब० स०] मूत्रकच्छ् (रोग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुद्धार्त्तव  : पुं० [सं०] स्त्रियों का एक रोग जिसमें उनका मासिक धर्म उचित समय से पहले ही बंद हो जाता या रुक जाता है। (एमेनोरिया)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ