लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रुचि  : स्त्री० [सं०√रुच्+इन्] १. आभा। चमक। २. छवि। शोभा। ३. प्रकाश की किरण। ४. खाने-पीने की चीजों में आने या होनेवाला स्वाद। ५. मन की वह प्रवृत्ति या स्थिति जिसके फलस्वरूप कुछ काम, चीजें या बातें अच्छी और प्रिय जान पड़ती है, अथवा उनकी और मनुष्य झुकता और बढ़ता है। जैसे—(क) वृद्धावस्था में प्रायः धर्म की ओर लोगों की रुचि होने लगती है। (ख) इस समय कुछ खाने की हमारी रुचि नहीं है। ६. मनुष्य की यह योग्यता या शक्ति जिसके आधार पर वह कला, संगीत, साहित्य आदि के गुण या विशेषताएँ परखता और उसका आदर करता है। जैसे—(क) इस विषय में उनकी रुचि असाधारण और विलक्षण है। (ख) यह तो अपनी अपनी रुचि की बात है। ७. इच्छा। कामना। ८. किसी पदार्थ या व्यक्ति के प्रति होनेवाला अनुराग या आसक्ति। ९. कामशास्त्र के अनुसार एक प्रकार का आलिंगन। १॰. गोरोचन। वि० रुचिर। पुं० रौच्य मनु के पिता का नाम, जो एक प्रजापति माने गये हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुचिकर  : वि० [सं० ष० त०] १. (विषय) जिसमें रुचि होती तथा मन रमता हो। २. भला लगनेवाला। ३. रुचि उत्पन्न करनेवाला। ४. भूख बढ़ानेवाला। (वैद्यक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुचिकारक  : वि० [सं० ष० त०] रुचिकर। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुचिकारी (रिन्)  : वि० [सं० रुचि√कृ (करना)+णिनि, उप० स०] १. रुचि उत्पन्न करनेवाला। रुचिकर। २. स्वादिष्ट। ३. मनोहर। सुन्दर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुचित  : भू० कृ० [सं० रुच+कितच्] १. जो रुचि के अनुकूल प्रतीत हुआ हो। पचाया हुआ। (वैद्यक) ३. [√रुचि+क्त] चाहा हुआ। पुं० १. इच्छा। २. मधुर और रुचनेवाला पदार्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुचि-धाम (मन्)  : पुं० [सं० ष० त०] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुचि-फल  : पुं० [सं० मध्य० स०] नासपाती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुचिभर्ता (र्तृ)  : पुं० [सं० ष० त०] १. सूर्य्य। २. मालिक। स्वामी। वि० आनन्ददायक। सुखद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुचिमती  : स्त्री० [सं० रुचि+मतुप्, +ङीष्] उग्रसेन की पत्नी जो कृष्णचन्द्रजी की नानी तथा देवकी की माता थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुचिर  : वि० [सं०√रुच्+किरच्] १. जो रुचि के अनुकूल हो। अच्छा। भला। २. मनोहर। सुन्दर। ३. मधुर। मीठा। पुं० १. केसर। २. लौंग। ३. मूली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुचिरता  : स्त्री० [सं० रुचिर+तल्+टाप्] रुचिर होने की अवस्था धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुचिरांजन  : पुं० [सं० रुचिर-अंजन, कर्म० स०] शोभांजन। सहिजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुचिरा  : स्त्री० [सं० रुचि+टाप्] १. सुप्रिया नामक छंद का एक नाम। २. एक प्रकार का वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में ज, भ, स, ज, ग, (।ऽ। ऽ।। ।।ऽ।ऽ। ऽ) होते हैं। ३. रामायण के अनुसार एक प्राचीन नदी। ४. केसर। ५. लौंग। ६. मूली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुचिराई  : स्त्री०=रचिरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुचि-वर्द्धक  : वि० [सं० ष० त०] १. रुचि उत्पन्न करने या बढ़ानेवाला। २. भोजन की रुचि या भूख बढ़ानेवाला। (वैद्यक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुचिष्य  : पुं० [सं०√रुच् (प्रीति)+किष्यन्] खाने का मधुर खाद्य पदार्थ। वि० जिसके प्रति रुचि हो अथवा हो सकती हो। रुकनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ