लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रिस  : स्त्री० [सं० रुष] १. किसी के प्रति मन में होनेवाला रोष। २. मन में दबी हुई नाराजगी। मुहावरा—रिस मारना=गुस्सा काबू में करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिसना  : अ०=रसना। (तरल पदार्थ अन्दर से बाहर निकलना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिसवाना  : स० [हिं० रिसाना का प्रे०] रिसाने (किसी को अप्रसन्न होने) में प्रवृत्त करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिसहा  : वि० [हिं० रिस+हा (प्रत्यय)] जो बात-बात पर क्रुद्ध हो उठता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिसहाया  : वि० [हिं० रिसाया] [स्त्री० रिसहाई] कुपित। जिसके मन में रिस उत्पन्न हुई हो। रुष्ट। अप्रसन्न। नाराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिसान  : पुं० [?] ताने के सूतों को फैलाकर उनको साफ करने का काम। (जुलाहे)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिसाना  : अ० [हिं० रिस+आना (प्रत्यय)] क्रुद्ध होना। खफा होना। गुस्सा होना। स० किसी पर क्रोध करना। नाराजी जाहिर करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिसाल  : पुं० [अं० इरसाल] वह धन जो कर के रूप में वसूल करके सरकारी खजाने या राजधानी में भेजा जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिसालत  : स्त्री० [अं०] १. रसूल अर्थात् दूत का काम, पद या भाव। २. इस्लाम में मुहम्मद साहब को ईश्वर का दूत मानने की अवस्था या सिद्धान्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिसालदार  : पुं० [फा० रिसालःदार] १. घुड़सवार। सैनिकों का नायक। २. वह कर्मचारी जो कर वसूल करके खजाने में पहुँचाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिसाला  : पुं० [फा० रिसालः] १. घोड़-सवारों की सेना। अश्वारोही सेना। २. सामरिक पत्र। पत्रिका। ३. पुस्तिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिसि  : स्त्री०=रिस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिसियाना  : अ०=रिसाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिसिक  : स्त्री० [सं० रिषीक] तलवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिसौहाँ  : वि० [हिं० रिस+औहाँ (प्रत्यय)] [स्त्री० रिसौहीं] १. क्रोध से युक्त या भरा हुआ। जैसे—रिसौहीं आँखे। २. रिस या क्रोध का सूचक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ