लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रिंग  : स्त्री० [अं०] १. अंगूठी। छल्ला। २. किसी प्रकार का गोलाकार घेरा। चूड़ी। वलय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिंगण  : पुं० [सं०√रिंग (गति)+ल्युट—अन] १. रेंगना। २. फिसलना। ३. खिसकना। सरकना। ४. विचलित होना। डिगना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिंगन  : स्त्री० [सं० रिगण] घुटनों के बल चलना। रेंगना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिंगना  : अ०=रेंगना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिंगनी  : स्त्री० [देश] एक प्रकार की ज्वार और उसका पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिंगल  : पुं० [देश] एक तरह का पहाडी बाँस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिंगाना  : स०=रेंगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिंगिन  : स्त्री० [अं० रिंगिन] वह रस्सी जिससे जहाज के मस्तूल आदि बाँधे जाते हैं। (लश०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ