लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

राय  : पुं० [सं० राजा, प्रा० राया०] १. राजा। २. छोटा राजा। सरदार या सामन्त। ३. मध्ययुग में एक प्रकार की सम्मान-जनक उपाधि। पद—रायबहादुर, रायसाहब। ४. बंदीजनों या भाटों की उपाधि। ५. गन्धर्व जाति के लोगों की उपाधि। ६. दे० ‘रायबेल’। स्त्री० [फा०] सम्मति। सलाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राय-करौंदा  : पुं० [हिं० राय=बड़ा+करौंदा] एक प्रकार का बड़ा करौंदा। (फल और झाड़)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रायगाँ  : वि० [फा० राएगाँ] १. रास्ते में पड़ा या फेंका हुआ अर्थात् निष्फल या व्यर्थ। २. नष्ट। बरबाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रायज  : वि० [फा० राइज़] जो चल रहा हो, अर्थात् जिसका प्रचल या प्रचार हो। प्रचलित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रायता  : पुं० [सं० राज्यक्ता] दही या मट्ठे में बुंदिया साग आदि डालकर तथा उसमे नमक, मिर्च, जीरा आदि मिलाकर बनाया जानेवाला व्यंजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रायनी  : स्त्री०=राजकुमारी (डिं०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राय-बहादुर  : पुं० [हिं० राय+फा० बहादुर] एक प्रकार की उपाधि जो ब्रिटिश-शासन में भारतीय बड़े आदमियों को मिलती थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राय-बेल  : स्त्री० [हिं० रायबेल] एक प्रकार की लता जिसमें सुन्दर और सुगंधित दोहरे फूल लगते हैं। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राय-भोग  : पुं० [सं० राज+भोग] एक प्रकार का धान और उसका चावल। राज-भोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रायमुनी  : स्त्री० [सं० राय+मुनिया] लाल (पक्षी) की मादा। सदिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राय-रायान  : पुं० [हिं० राय+फा० आन (प्रत्यय)] राजाओं के राजा। राजाधिराज। (मुगलशासन काल की एक उपाधि)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राय-रासि  : स्त्री० [सं० रायराशि] राजा का कोष। शाही खजाना। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रायल  : वि० [अं०] १. राजन्य। २. राजकीय। ३. राजकीय ठाठ-बाटवाला। पुं० छापे की कलों तथा कागज की एक नाप जो २0 इंच चौड़ी और २६ इंच लंबी होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रायसा  : पुं० [सं० रहस्य] वह काव्य जिसमें किसी राजा का जीवनचरित्र वर्णित हो। रासा। रासो। जैसे—पृथ्वीराज रायसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रायसाहब  : पुं० [राय+फा० साहब] एक प्रकार की पदवी जो ब्रिटिश-शासन में भारतीय बड़े आदमियों को मिलती और ‘रायबहादुर’ की उपाधि में निम्नकोटि की होती थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रायहंस  : पुं० =राजहंस। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रायहर  : पुं० [सं० राज्यगृह, प्रा० राइहर] राजा का महल। राजगृह। उदाहरण—हरम करौ आनि रायहर।—प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ