लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रामा  : स्त्री० [सं०√रम् (क्रीडा)+णिच्+ण+टाप्] १. सुन्दर स्त्री। २. गाने-नाचने में प्रवीण स्त्री। ३. सीता। ४. लक्ष्मी। ५. रुक्मिणी। ६. राधा। ७. शीतला देवी। ८. नदी। ९. कार्तिक कृष्ण एकादशी की संज्ञा। १॰. इंद्रवज्रा और उपेंद्रवज्रा के योग से बना हुआ एक प्रकार का उपजाति वृत्त जिसके प्रथम दो चरण इन्द्रवज्रा के होते हैं। ११. आर्या छंद का १७ वाँ भेद जिसमें ११ गुरु और ३५ लघु वर्ण होते हैं। १२. आठ अक्षरों का एक प्रकार का वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में तगण, यगण और दो लघु वर्ण होते हैं। १३. हींग। १४. ईंगुर। शिगरफ। १५. घीकुँआर। १६. सफेद भटकटैया। १७. अशोक वृक्ष। १८. तमाल। १९. गोरोचन। २0०सुगंधवाला। २१. त्रायमाण लता। २२. गेरू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रामानंद  : पुं० [सं०] रामावत नामक वैष्णव संप्रदाय के प्रवर्त्तक एक प्रसिद्ध आचार्य (१३५६-१४६७ वि)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रामानंदी  : वि० [हिं० रामानंद+ई (प्रत्यय)] १. रामानंद-संबंधी। २. रामानंद के सम्प्रदाय से सम्बन्ध रखनेवाला। पुं० रामानन्द द्वारा प्रवर्तित रामावत सम्प्रदाय का अनुयायी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रामानुज  : पुं० [सं० राम-अनुज, ष० त०] १. राम का छोटा भाई। २. लक्ष्मण। ३. एक प्रसिद्ध वैष्णव आचार्य जिन्होंने श्री वैष्णव संप्रदाय का प्रवर्त्तन किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रामायण  : पुं० [सं० राम-अयन, ष० त०] १. राम का जीवन-मार्ग अर्थात् चरित्र। २. वह ग्रन्थ जिसमें राम के चरित्र का वर्णन हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रामायणी  : वि० [सं०] रामायण संबंधी। रामायण का। पुं० १. वह जो रामायण का अच्छा ज्ञाता या पंडित हो। २. वह जो लोगों को रामायण की कथा सुनाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रामायन  : पुं० =रामायण।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रामायुध  : पुं० [सं० राम-आयुध, ष० त०] धनुष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रामावत  : पुं० [सं० रामावित्] रामानन्द द्वारा प्रवर्तित एक वैष्णव संप्रदाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ