लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

राब  : स्त्री० [सं० द्रावक] १. आँच पर खूब औटाकर खूब गाढ़ा किया हुआ गन्ने का रस जो गुड़ से पतला और शीरे से गाढ़ा होता है। इसी को साफ करके खाँड़ बनाई जाती है। २. वह भूमि जो उस पर का घास-फूस जलाकर जोतने-बोने के लिए तैयार की गई हो (पूरब)। स्त्री० [देश] नाव में वह बड़ी लकड़ी जो उसकी पेंदी में लंबाई के बल एक सिरे से दूसरे सिरे तक होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राबड़ी  : स्त्री०=रबड़ी (बसौंधी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राबना  : स० [?] खेत में एक विशेष प्रकार से खाद डालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राबिस  : स्त्री० [अं० रबिस=कूड़ा] ईंटों के भट्ठों आदि में से निकले हुए कोयलों का चूरा और राख जो प्रायः इमारतों में ईटों की जोड़ाई करने में काम आती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ