लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

राजीव  : पुं० =राजीव (कमल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजी  : स्त्री० [सं० राजि+ङीष्] १. पंक्ति। श्रेणी। कतार। २. राई। ३. लाल सरसों। वि० [अ० राजी] १. जो कोई कही हुई बात मानने को तैयार हो। अनुकूल। सहमत। २. प्रसन्न और सन्तुष्ट। क्रि० प्र०—रखना। ३. नीरोग। चंगा। तन्दुरुस्त। ४. सुखी। पद—राजी-खुशी=सही-सलामत। कुशल और आनन्दपूर्वक। स्त्री०=रजामंदी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजीनामा  : पुं० [फा० राजीनामः] १. वह सुलहनामा जो वादी और प्रवादी न्यायालय में मुकदमा उठा लेने के उद्देश्य से उपस्थित करते हैं। २. स्वीकृति-पत्र। पुं० [फा० रजानामः] त्यागपत्र। इस्तीफा। (महाराष्ट्र)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजी-फल  : पुं० [सं० मध्य० स०] पटोल। परवल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजीव  : पुं० [सं० राजी+व] १. हाथी। २. एक प्रकार का सारस। ३. नीला कमल। ४. कमल। पद—राजीव-लोचन। ५. एक प्रकार का मृग जिसकी पीठ पर धारियाँ होती है। ६. रैया नाम की मछली। वि० १. जिसे राजवृत्ति मिलती हो। २. धारीदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजीवगण  : पुं० [सं० उपमित स०] एक प्रकार का मांत्रिक छंद जिसके प्रत्येक चरण में अठारह मात्राएँ होती हैं तथा जिसमें नौ-नौ मात्राओं पर यति होती है। माली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजीविनी  : स्त्री० [सं० राजीव+इनि+ङीष्] कमलिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ