लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

राजतंत्र  : पुं० [सं० ष० त०] १. ऐसा राज्य या शासन जिसमें सारी सत्ता एक राजा के हाथ में हो। (मॉनर्की) २. वह पद्धति या प्रणाली जिसके अनुसार उक्त प्रकार का शासन होता है। ३. राज्य के शासन करने के नियम, प्रकार या सिद्धान्त। (पॉलिटी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजत  : वि० [सं० रजत+अण्] १. रजत संबंधी। चाँदी का। २. रजत या चांदी का बना हुआ। पुं० रजत (चाँदी)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजतरंगिणी  : स्त्री० [सं० ष० त०] कल्हण कृत काश्मीर का एक प्रसिद्ध संस्कृत ऐतिहासिक ग्रंथ जिसमें पीछे कई पंडितों ने बहुत सी बातें बढ़ाई थीं। इसकी रचना का क्रम अब तक चल रहा है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजतरु  : पुं० [सं० ष० त० परनिपात] १. कर्णिकार का वृक्ष। कनियारी। २. अमलतास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजता  : स्त्री० [सं० राजन्+तल्+टाप्] १. राजा होने की अवस्था, पद या भाव। राजत्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजत्व  : पुं० [सं० राजन्+त्व] १. राजा होने की अवस्था, पद या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ