लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

राजक  : वि० [सं०√राज् (दीप्ति)+ण्वुल-अक] प्रकाशमान्। चमकानेवाला। पुं० [राजन्+कन्] १. राजा। २. काला अगरु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकर  : पुं० [सं० मध्य० स०] राजा या राज्य की ओर से लगाया हुआ कर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकर्कटी  : स्त्री० [सं० ष० त०] एक प्रकार की बड़ी ककड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकर्ता  : पुं० न १. वह जो किसी को राजगद्दी पर बैठाता हो। २. फलतः ऐसा व्यक्ति जिसमें किसी को राजगद्दी पर बैठाने तथा उतारने की भी सामर्थ्य हो। ३. वह जो राजा या शासन-सम्बन्धी बड़े और महत्त्वपूर्ण कार्य करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकर्म (र्मन्)  : पुं० [सं० ष० त०] १. राजा के कृत्य। २. राजा के कर्त्तव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकला  : स्त्री० [सं० ष० त०] चंद्रमा की सोलह कलाओं में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकल्याण  : पुं० [सं०] संगीत में कल्याण राग का एक प्रकार का भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकशेरु  : पुं० [सं० ष० त० परनिपात] नागरमोथा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकाज  : पुं० [सं० राजकार्य] राज्य या शासन के प्रतिदिन के या महत्त्वपूर्ण काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकीय  : वि० [सं० राजन्+छ-ईय, कुक्-आगम] राज्य संबंधी। राज्य का। जैसे—राजकीय अधिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकीय-समाजवाद  : पुं० [सं०] आधुनिक समाजवाद की वह शाखा जिसका मुख्य सिद्धांत यह है कि लोकोपयोगी कल-कारखाने और शिल्प राज्य के अधिकार और नियंत्रण में रहने चाहिए। स्टेट सोशलिज्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकुँअर  : पुं० =राजकुमार। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकुमार  : पुं० [सं० ष० त०] [स्त्री० राजकुमारी] राजा का पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकुल  : पुं० [सं० ष० त०] १. राजा का कुल या वंश। २. प्रसाद। ३. न्यायालय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकोल  : पुं० [सं० ष० त० परनिपात] बड़ा बेर (फल) और उसका पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकोलाहल  : पुं० [सं० ष० त० परनिपात] संगीत में ताल के साठ मुख्य भेदों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकोष  : पुं० [सं०] १. वह स्थान जहाँ राजकीय धनसंपत्ति सुरक्षित रूप में रखी जाती है। सरकारी खजाना। २. आज-कल प्रमुख नगरों में वह विशिष्ट स्थान जहाँ से राज्य के आर्थिक लेन-देन के सब काम होते हैं। (ट्रेजरी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राजकोषातक  : पुं० [सं० ष० त०, परनिपात] बड़ी तरोई। बड़ा नेनुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ