लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रपट  : स्त्री० [हि० रपटना] १. रपटने की क्रिया या भाव। २. ऐसा स्थान जहाँ पैर रपटता या फिसलता हो। ३. जल्दी-जल्दी रपटने अर्थात् तेजी से चलने की क्रिया या भाव। दौड़। ४. ढालुआँ स्थान। उतार ढाल। स्त्री० [अ० रब्त] आदत। टेव। क्रि० प्र०—डालना।—पडना।—होना। स्त्री० [अं० रिपोर्ट] चौकी, थाने आदि में जाकर दी जानेवाली मारपीट, चोरी-डाके आदि दुर्घटनाओं की सूचना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रपटना  : अ० [सं० रफन=सरकना, मि० फा० रफतन्] १. चिकनी या ढालवी जमीन पर पाँव और फलतः व्यक्ति आदि का फिसलकर आगे बढ़ना। २. तेजी से चलना। स० मैथुन या संभोग करना। (बाजारू) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रपटा  : पुं० [हिं० रपटना] १. रपटने की क्रिया या भाव। २. ऐसा स्थान या स्थिति जिसमें पैर रपटता या फिसलता हो। फिसलन। ३. ढालुई भूमि। ढाल। ढालन। (रैम्प)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रपटाना  : स० [हिं० रपटना] १. किसी को रपटने में प्रवृत्त करना। २. (काम) जल्दी से पूरा करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रपटीला  : वि० [हिं० रपटर (ना)+ईला (प्रत्यय)] [स्त्री० रपटीली] इतना या ऐसा चिकना जिस पर पैर फिसलता या फिसल सकता हो। पिच्छिल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रपट्टा  : पुं० [हिं० रपटना] १. फिसलने की क्रिया या भाव। रपट। २. बहुत जल्दी-जल्दी चलना। तेज चलना। मुहावरा—रपट्टा मारना=बहुत जल्दी-जल्दी या तेजी से चलना। ३. दौड़-धूप। ४. दे० ‘झपट्टा’। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ