लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रण  : पुं० [सं०√रण् (शब्द)+अप्] १. लड़ाई। युद्ध। जंग। पद—रण-क्षेत्र, रण-भूमि, रण-स्थल। २. रमण। ३. आवाज। शब्द। ४. गति। चाल। ५. दुंबा नामक भेड़। पुं० [सं० अरण्य] जंगल। वन। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-क्षेत्र  : पुं० [सं० ष० त०] युद्धभूमि। लड़ाई का मैदान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-चंडी  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] रण-क्षेत्र में मार-काट करनेवाली देवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-छोड़  : पुं० [सं० रण+हिं० छोड़ना] श्रीकृष्ण का एक नाम जो इस कारण पड़ा था कि वे जरासन्ध के आक्रमण के समय व्रज छोड़कर द्वारका चले गये थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रणखेत  : पुं० =रणक्षेत्र। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रणत्कार  : पुं० [सं०√रण्+शतृ=रणत्-कार, ष० त०] १. झनझनाहट। २. गुंजन (मधु-मक्खी का)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रणधीर  : पुं० [सं० स० त०] युद्ध में धैर्यपूर्वक लड़नेवाला अर्थात् बहुत बड़ा योद्धा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रणन  : पुं० [सं०√रण्+ल्युट-अन] शब्द करना। बजना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-नाद  : पुं० [ष० त०] युद्ध के समय होनेवाली योद्धाओं की गरज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-प्रिय  : पुं० [ब० स०] १. विष्णु २. बाज पक्षी। ३. उशीर। खस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-भूमि  : स्त्री० [ष० त०] लड़ाई का मैदान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रणमंडा  : स्त्री० [सं० रण-मंडन] पृथ्वी (डि०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-मत्त  : पुं० [स० त०] हाथी। वि० जो युद्ध करने के लिए उतावला हो रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-रंग  : पुं० [सं० रण-रण+कन्] १. व्यग्रता। घबराहट। व्याकुलता। २. पछतावा। पश्चात्ताप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-रणक  : पुं० [सं० रणरण+कन्] १. कामदेव का एक नाम। २. प्रबल कामना। ३. घबराहट। विकलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रणरोज (स्)  : पुं० [सं० अरण्य-रोदन] वन में (जहाँ कोई सुननेवाला न हो) बैठकर व्यर्थ रोना जिसका कोई फल नहीं होता। अरण्य-रोदन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-लक्ष्मी  : स्त्री० [मध्य० स०] युद्ध में विजय दिलानेवाली एक देवी। विजय-लक्ष्मी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-वाद्य  : पुं० [ष० त०] युद्ध का बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-वीर  : पुं० [स० त०] बहुत बड़ा योद्धा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-वृत्ति  : पुं० [ब० स०] योद्धा। वह जिसकी वृत्ति लड़ते रहने की हो। सैनिक। योद्धा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रणसिंघा  : पुं० [सं० रण+हिं० सिंघा] मध्ययुग में, युद्ध के समय बजाया जानेवाला नरसिंघा या तुरही नाम का बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रणसिंहा  : पुं० =रणसिंघा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-स्तंभ  : पुं० [ष० त०] वह स्तंभ जो किसी रण में विजय प्राप्त करने के स्मारक में बना हो। विजय का स्मारक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-स्थल  : पुं० [ष० त०] लड़ाई का मैदान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-स्वामी (मिन्)  : पुं० [ष० त०] १. युद्ध का प्रधान संचालक या सेनापति। २. शिव। महादेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रण-हंस  : पुं० [मध्य० स०] एक प्रकार का वर्णवृत्त का नाम जिसके प्रत्येक चरण में सगण, जगण, भगण और रगण होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रणांगण  : पुं० [रण-अंगण, ष० त०] लड़ाई का मैदान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रणाजिर  : पुं० [रण-अजिर, ष० त०] लड़ाई का मैदान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रणि  : स्त्री० [सं० रजनी] रात्रि। रात। (डिं०) (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रणेचर  : पुं० [सं० रणे√चर् (गति)+अच्, अलुक, स०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रणेश  : पुं० [रण-ईश, ष० त०] १. शिव। विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रणोत्कट  : पुं० [रण-उत्कट, स०त०] कार्तिकेय का एक अनुचर। वि० =रणोन्मत्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ