लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रगड़  : स्त्री० [हिं० रगड़ना] १. रगड़ने की क्रिया या भाव। २. रगड़े जाने की अवस्था या भाव। ३. वह चिन्ह जो किसी चीज से रगड़े जाने पर लक्षित होता है। ४. किसी काम के लिए की जानेवाली कड़ी मेहनत और दौड़-धूप। ५. झगड़ा। तकरार। ६. धक्का (कहार)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रगड़ना  : स० [सं० घर्षण] १. किसी चीज के तल पर किसी दूसरी चीज का तल बार-बार दबाते हुए चलाना। जैसे—जमीन पर एड़ी रगड़ना। २. दो तलों के बीच में रखी हुई वस्तु टुकड़े-टुकड़े या चूर-चूर करना अथवा पीसना। जैसे—सिल बट्टे से मसाला या भाँग रगड़ना। ३. निरंतर परिश्रमपूर्वक कोई काम करते रहना। जैसे—सारा दिन कलम रगड़ते बीतता है। ४. किसी काम या बात का निरंतर परिश्रम पूर्वक अभ्यास करना। जैसे—जब इसी तरह कुछ दिनों तक रगड़ते रहोगे तो इस काम में चल निकलोगे। ५. किसी को कष्ट देते हुए या दबाते हुए बहुत तंग या परेशान करना। जैसे—इस मुकदमें में तुमने उन्हें खूब रगड़ा। ६. दंड आदि के संबंध में कठोरतापूर्वक आदेश देना। जैसे—अदालत ने उन्हें दो बरस के लिए रगड़ दिया। ७. किसी के साथ काम-वासना की तृप्ति मात्र के लिए (प्रेमपूर्वक नहीं) प्रसंग या संभोग करना (बाजारू)। संयो० क्रि०—डालना-देना। अ० बहुत मेहनत करना। अत्यंत श्रम करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रगड़वाना  : स० [हिं० रगड़ना का प्रेर० रूप] रगड़ने का काम दूसरे से करना। दूसरे को रगड़ने में प्रवृत्त करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रगड़ा  : पुं० [हिं० रगड़ना] १. रगड़ने की क्रिया या भाव। घर्षण। रगड़। २. वह आघात जो किसी चीज पर उसे रगड़ने के उद्देश्य से किया जाता है। ३. किसी चीज की रगड़ लगने पर होनेवाला आघात। ४. एक बार में होनेवाली रगड़ाई। ५. निरन्तर किया जानेवाला बहुत अधिक परिश्रम। काफी और पूरी-मेहनत। ६. बराबर कुछ दिनों तक चलता रहनेवाला झगड़ा या वैर-विरोध। पद—रगड़ा-झगड़ा=बहुत समय तक चलनेवाला झगड़ा या लड़ाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रगड़ान  : स्त्री० [हिं० रगड़ना+आन (प्रत्यय)] रगड़ने या रगड़े जाने की क्रिया या भाव। रगड़ा। क्रि० प्र०—खाना।—देना।—लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रगड़ी  : वि० [हिं० रगड़ा+ई (प्रत्यय)] रगड़ा अर्थात् लड़ाई-झगड़ा या हुज्जत करनेवाला। झगड़ालू। हुज्जती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ