लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रकम  : स्त्री० [अ० रकम] १. लिखने की क्रिया या भाव। २. छाप। मोहर। ३. रुपया-पैसा या बीघा-बिसवा आदि लिखने के फारसी के वे विशिष्ट अंक जो साधारण संख्यासूचक अंकों से भिन्न होते हैं। ४. रुपया-पैसा जिसकी संख्या नियत या सूचित की गई हो। ५. बही-खाते में लिखी जानेवाली उक्त प्रकार की संख्या या कोई ऐसा पद जो उस संख्या से संबद्ध हो। जैसे—(क) यह रकम बही में लिख दो। (ख) तुम्हारे नाम अभी दो रकमें बाकी पड़ी हैं। ६. गहना या जेवर जो मूल्यवान होता है और जिससे धन मिल सकता है। जैसे—घर की एक रकम रखकर दो सौ रूपये लाया हूँ। ७. कोई ऐसी चीज जिसका कुछ विशेष महत्त्व या मूल्य हो। ८. बहुत ही चलता-पुरजा या चालाक आदमी। ९. सुन्दर स्त्री। (बाजारू)। १॰. ब्रिटिश भारत में, लगान की दर। ११. तरह। प्रकार। भांति। जैसे—रकम-रकम की चीजें वही रखी थीं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ