लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

योग्य  : वि० [सं०√युज्+णिच्, यत्, ये योग+यत्] [भाव० योग्यता] १. जिसमें सोचने-विचारने तथा कुछ विशिष्ट प्रकार के कामों को सुचारु रूप से करने-धरने की सहज क्षमता या क्रियाशीलता हो। काबिल। लायक (एबुल)। २. विद्या संपन्न तथा धीमान्। ३. अनेक प्रकार की युक्तियाँ जानने और उनका उपयोग करने वाला। ४. उचित। ठीक। मुनासिब। ५. जो किसी कार्य, पद आदि के लिए उपयुक्त हो। पात्र। ६. भूमि जो जोतने के लिए उपयुक्त हो। ७. योग करने अर्थात् जोड़नेवाला। ८. दर्शनीय। सुन्दर। ९. आदरणीय। मान्य। पुं० १. पुष्य नक्षत्र। २. ऋद्धि नामक ओषधि। ३. गाड़ी छकड़ा, रथ आदि सवारियाँ। ४. चन्दन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योग्यता  : स्त्री० [सं० योग्य+तल्+टाप्] १. योग्य होने की अवस्था, धर्म या भाव। २. बुद्धिमता, विद्वता या और कोई ऐसा गुण या सामर्थ्य जिससे कोई व्यक्ति किसी काम, पद या बाते के लिए उपयुक्त सिद्ध हो सके। काबिलियत। ३. बड़प्पन। महत्ता। ४. औकात। शक्ति। सामर्थ्य। ५. अनुकूल या उपयुक्त होने की अवस्था या भाव। ६. गुण। सिफत। ७. इज्जत। प्रतिष्ठा। ८. साहित्य में अर्थ-बोध के विचार से वाक्य के तीन गुणों में से एक गुण जिसका अस्तित्व उस दशा में माना जाता है जिसमें वाक्य के अर्थ या आशय की ठीक संगति बैठती है अथवा उसका आशय उपयुक्त अथवा संभव जान पड़ता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योग्यत्व  : पुं० [सं० योग्य+त्व]=योग्यता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
योग्या  : स्त्री० [सं० योग्य+टाप्] १. कोई काम करने का अभ्यास। मश्क। २. सूर्य की स्त्री। ३. स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ