लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

यूथ  : पुं० [सं०√यु+थक्, नि० दीर्घ] १. एक स्थान पर इकट्ठे होकर या मिलकर चरने, घूमने-फिरने वाले आदि पशुओं का समूह। २. मनुष्यों का जत्था। ३. सैनिकों का दल। ४. फौज। सेना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूथक  : पुं० [सं० यूथ+कन्] दल। समूह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूथग  : पुं० [सं० यूथ्√गम् (गति)+ड] चाक्षुष मन्वतंर के एक प्रकार का देवता। वि० यूथ या झुँड़ में चलने या रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूथ-नाथ  : पुं० [सं० ष० त०] १. यूथ का स्वामी। सरदार। २. सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूथप  : पुं० [सं० यूथ√पा (रक्षण)+क] १. यूथ का प्रधान सरदार। २. सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूथ-पति  : पुं० [सं० ष० त०] १. झुंड या दल का नेता। २. सेना नायक। सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूथपाल  : पुं० [सं० यूथ√पाल् (रक्षा)+णिच्+अण्]=यूथपति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूथिका  : स्त्री० [सं० यूथ+ठन्-इक, टाप्०] १. एक प्रसिद्ध पौधा जो लता के रूप में भी होता है और जिसके सफेद रंग के छोटे-छोटे फूल बहुत ही सुगंधित होते हैं। जूही। २. उक्त पौधे या लता का फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यूथी  : स्त्री० [सं० यूथ+अच, ङीष्] यूथिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ