लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

याव  : वि० [सं०√यु (मिश्रण)+अप्+अण्] १. यव-सम्बन्धी। यव का। २. यव या जौ से बना या बनाया हुआ। पुं० १. जौ का सत्तू। २. लाक्षा। लाख। ३. महावर। वि० [सं०√यु+अप्+अव] १. जितना। २. पूरा। सब। अव्य० १. जब तक। २. जहाँ तक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावक  : पुं० [सं० याव+कन्] १. जौ। २. जौ का सत्तू। ३. जौ की बनाई हुई कोई चीज। ४. बोरो धान। ६. उड़द। ७. लाक्षा। लाख ८. महावर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावज्जीवन  : अव्य० [सं० यावत्-जीवन, अव्य० स०] जब तक जीवन रहे या हो तब तक। जन्म-भर। आजीवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावत्  : वि० [सं० यद्-वतुप, आत्व] १. जितना २. सब। अव्य० [यद्+डावतु] जहाँ तक। (इसका नित्य संबंधी तावत् है।)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावन  : वि० [सं० यवन+अण्] [स्त्री० यावनी] १. यवन संबंधी। यवनों का। २. मुसलमानों का। पुं० लोबान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावनक  : पुं० [सं० यावन+कन्] लाल रेंड़। रक्त एरंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावनाल  : पुं० [सं० यवनाल+अण्] ज्वार या मक्का नामक अन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावनाली  : स्त्री० [सं० यावनाल+ङीष्] मक्के से बनाई हुई चीनी ज्वार की शक्कर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावनी  : स्त्री० [सं० यावन+ङीष्] करंकशालि नामक ईख। रसाल। वि० ‘यावन’ का स्त्री०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावर  : वि० [फा०] [भाव० यावरी] १. सहायक। मददगार। २. पोषक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावरी  : स्त्री० [फा०] १. यावर अर्थात् सहायक होने की अवस्था या भाव। २. पोषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावशुक  : पुं० [सं० यवशूक+अण्] जवा-खार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावस  : पुं० [सं० यवस्+अण्] घास, डंठलों आदि का ढेर या पूला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावा  : वि० [तु० यावः] अनर्गल। बेहूदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावास  : पुं० [सं० यावस+अण्] यवास से बनाया हुआ। मद्य। जवा से की शराब। वि० यावस संबंधी। जवासे का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावी  : स्त्री० [सं० याव+ङीष्] १. शंखिनी। २. यवतिक्ता नाम की लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ